मर्केल ने बुंदेसलीगा को मई के मध्य में शुरू करने को मंजूरी दी

मर्कल ने बर्लिन में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैचों को तय नियमों के तहत शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। ’’

राजनीतिक नेताओं से हरी झंडी मिलने के बाद जर्मन लीग यूरोप की ऐसी पहली शीर्ष लीग बन जाएगी जो कोरोना वायरस के कारण कई सप्ताह तक ठप्प पड़ी फुटबाल प्रतियोगिताओं को फिर से शुरू करेगी।

मर्कल ने बर्लिन में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैचों को तय नियमों के तहत शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। ’’

उन्होंने यह बात जर्मन फुटबाल लीग की बुंदेसलीगा को खाली स्टेडियमों में शुरू करने और खिलाड़ियों की लगातार जांच करने के संदर्भ में कही।

मैचों को शुरू करने की मंजूरी कड़े दिशानिर्देशों के साथ दी गयी है। प्रत्येक टीम को अपना विशिष्ट अधिकारी नियुक्त करना होगा।

जर्मन फुटबाल लीग को अब मैचों के फिर से शुरू करने की तिथि तय करनी होगी। यह 16 -17 मई या फिर इसके बाद का सप्ताहांत हो सकता है।

क्लबों के प्रतिनिधि गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये इस पर फैसला करेंगे।

राजनीतिज्ञों का मानना है कि 36 क्लबों को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिये पहले और दूसरे डिविजन के मैच बहाल करने चाहिये ।

मीडिया रपटों के अनुसार लीग की 36 टीमों में से एक दर्जन से अधिक दिवालिया होने की कगार पर है । क्लब अगर इस साल का सत्र पूरा करते हैं तो टीवी अनुबंधों से 30 करोड़ यूरो मिलेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान