एजेंसी न्यूज
कोविड-19: मालदीव में फंसे 700 से अधिक भारतीय वतन वापस होंगे
Bhashaमालदीव में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि बड़े पैमाने पर विदेशों से अपने नागरिकों को लाने के लिए ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ नामक मिशन के तहत भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘आईएनएस जलाश्व’ मालदीव से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए गुरुवार को माले पहुंचा।
सेंसेक्स 199 अंक मजबूत, रिलायंस का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा
Bhashaबीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 645.13 अंक तक ऊंचा चला गया था। हालांकि, बाद में इसने अपना अधिकांश लाभ गंवा दिया। अंत में यह 199.32 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,642.70 अंक पर बंद हुआ।
अदालत ने यस बैंक घोटाले में वधावन बंधुओं के सीबीआई रिमांड की अवधि बढ़ाई
Bhashaवधावन बंधुओं को पिछले महीने महाबलेश्वर स्थित एक पृथक-वास केंद्र से गिरफ्तार किया था। रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई द्वारा मामला दर्ज किए जाने के लगभग 50 दिन बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। संबंधित मामले में यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर भी आरोपी हैं।
अपनी सेहत, सुरक्षा के लिए पैदल, साइकिल और बाइक से घर के लिए न चलें : मुख्यमंत्री
Bhashaउन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी प्रवासी कामगारों/श्रमिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की प्रदेश में सकुशल वापसी तथा प्रदेश में रह रहे दूसरे राज्यों के कामगारों की सम्बन्धित राज्य में सकुशल वापसी के लिए बेहतर संवाद को आगे बढ़ाया जाए।
रोबोट मानवीय संपर्क, बीमारी के प्रसार को घटाने में मददगार साबित हो सकते हैं : विशेषज्ञ
Bhashaजर्मनी की एसीसीआरईए इंजीनियरिंग में बतौर रोबोटिक्स इंजीनियर काम कर रहे बार्तलोमीज स्टेंसजिक ‘महामारी से निपटने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता के प्रयोग - कोविड-19 मॉडल’ विषय पर ई-चर्चा के दौरान बोल रहे थे।
तृणमूल कांग्रेस की सांसद अपूर्बा पोद्दार ने अपनी नवजात बेटी का उपनाम रखा ‘कोरोना’
Bhashaउनके पति मोहम्मद शाकिर अली ने कहा कि वे चाहते हैं कि बच्ची और हर कोई यह याद रखे कि वह किस मुश्किल भरे समय में पैदा हुई थी और लोगों को महामारी के चलते किन कठिनाइयों से गुजरना पड़ा था।
स्वास्थ्य कर्मचारियों को पीपीई किट मुहैया कराने में मदद करेंगी सोनाक्षी सिन्हा
Bhashaसोनाक्षी सिन्हा ने इसके लिए मनीष मुंद्रा के ‘दृश्यम् फिल्म्स‘, फोटोग्राफर एवं निर्माता अतुल कसबेकर और ‘ट्रिंग’ के साथ हाथ मिलाया।
राहुल ने 13 करोड़ गरीब परिवारों, मजदूरों और किसानों की मदद करने की अपील की
Bhashaउन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ बड़े आर्थिक सहायता पैकेज के बिना देश की अर्थव्यवस्था का पहिया फिर से पटरी पर लाना संभव नहीं होगा। दुनिया के अधिकांश देश अर्थव्यवस्था को दोबारा शुरू करने एवं अपने नागरिकों की परेशानियों को दूर करने के लिए बड़े आर्थिक पैकेजों की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। लेकिन भारत में ऐसा अब तक नहीं हुआ।’’
अफवाह के बाद 2,000 प्रवासी मजदूर सरकारी दफ्तर के बाहर जमा हुए
Bhashaलॉकडाउन के नियमों की अनदेखी करते हुए करीब 2,000 प्रवासी मजदूर शुक्रवार को यहां गोटा इलाके में एक सरकारी कार्यालय के बाहर जमा हो गए. पुलिस ने कहा कि वे इस उम्मीद में यहां एकत्र हुए कि उन्हें किसी तरह उनके गृह प्रदेशों में लौटने का रास्ता मिल जाएगा.
शराब की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलेवरी पर सरकारें विचार करे: न्यायालय
Bhashaन्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने शराब की बिक्री की अनुमति देने के गृह मंत्रालय के एक मई के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान राज्यों को यह निर्देश दिया। पीठ ने इसके साथ ही शराब बिक्री से संबंधित दिशा निर्देशों के खिलाफ दायर याचिका का निबटारा कर दिया।
रक्षा मंत्री ने रणनीतिक मार्ग का उदघाटन किया
Bhashaपरियोजना 'हीरक' के मुख्य अभियंता विमल गोस्वामी ने बताया कि इस काफिले में चार छोटे वाहन और सीमा सडक संगठन (बीआरओ) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के कुछ वाहन शामिल थे ।
विशाखापत्तनम में दूसरी बार गैस रिसाव नहीं हुआ : एनडीआरएफ महानिदेशक
Bhashaप्रधान ने इस बात पर भी जोर दिया कि जो धुंआ उठता हुआ दिख रहा था वह एक “तकनीकी” मुद्दा था और इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
कोविड-19 : हरियाणा सरकार ने कैदियों की पैरोल छह सप्ताह बढ़ाने का किया फैसला
Bhashaसरकार ने पिछले महीने करीब 3,817 कैदियों को अंतरिम या नियमित जमानत, पैरोल या एक्सटेंडेड पैरोल पर रिहा किया था।
पश्चिम बंगाल में निजी बस संचालकों ने की किराया दोगुना करने की मांग
Bhashaबस मालिकों के संघ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह समय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 से लड़ाई का है : भाजपा ने राहुल से कहा
Bhashaभाजपा प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल पर तंज करते हुए कहा, ‘‘ जीवन का अर्द्ध शतक बनाने की दहलीज पर खड़े कांग्रेस के चिर युवा नेता में अब थोड़ा विवेक और परिपक्वता आनी चाहिए । ’’
उत्तर कोरिया ने समुद्री सीमा पर दक्षिण कोरिया के अंधाधुंध सैन्य अभ्यास की आलोचना
Bhashaउत्तर कोरिया के सैन्य मंत्रालय ने बयान में आरोप लगाया कि दक्षिण कोरिया ने बुधवार को पश्चिमी समुद्री सीमा पर लड़ाकू विमान और युद्धपोत से सैन्य अभ्यास किया।
दक्षिण कोरिया में कोविड-19 महामारी के बाद शुरू हुई ‘के-लीग’
Bhashaदुनिया में ज्यादातर लीग इस महामारी के चलते बंद हैं लेकिन के-लीग पहली प्रतियोगिता होगी जो कोविड-19 के बाद शुरू हुई है और इसे देखने के लिये विदेशों में दर्शक बेताब थे जिन्हें इतने समय से कोई टूर्नामेंट देखने को नहीं मिला है।
सेबी का अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित, मुख्यालय को किया गया सैनिटाइज
Bhashaसेबी के बांद्रा कुर्ला परिसर स्थित मुख्यालय के ज्यादातर कर्मचारी 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से घर से काम कर रहे हैं। सरकार के दिशानिर्देशों के बाद अब कुछ कर्मचारियों ने कार्यालय आना शुरू किया है।
वित्त वर्ष 2020-21 में शून्य रह सकती है भारत की जीडीपी वृद्धि दर: मूडीज
Bhashaमूडीज ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत की आर्थिक वृद्धि की गुणवत्ता में गिरावट आयी है। इसका पता ग्रामीण परिवारों में खराब वित्तीय स्थिति, अपेक्षाकृत कम उत्पादकता और कमजोर रोजगार सृजन से चलता है।
‘‘संयंत्र से 60 प्रतिशत से अधिक स्टाइरीन गैस के रिसाव को बंद किया गया’’
Bhashaबृहस्पतिवार को तड़के हुई इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है ।