तृणमूल कांग्रेस की सांसद अपूर्बा पोद्दार ने अपनी नवजात बेटी का उपनाम रखा ‘कोरोना’

उनके पति मोहम्मद शाकिर अली ने कहा कि वे चाहते हैं कि बच्ची और हर कोई यह याद रखे कि वह किस मुश्किल भरे समय में पैदा हुई थी और लोगों को महामारी के चलते किन कठिनाइयों से गुजरना पड़ा था।

जमात

श्रीरामपुर (पश्चिम बंगाल), आठ मई कोविड-19 महामारी ने भले ही विश्व को थामकर रख दिया है, लेकिन यह तृणमूल कांग्रेस की सांसद अपूर्बा पोद्दार को अपनी बेटी का उपनाम ‘कोरोना’ रखने से नहीं रोक पाई।

उनके पति मोहम्मद शाकिर अली ने कहा कि वे चाहते हैं कि बच्ची और हर कोई यह याद रखे कि वह किस मुश्किल भरे समय में पैदा हुई थी और लोगों को महामारी के चलते किन कठिनाइयों से गुजरना पड़ा था।

आरामबाग से सांसद पोद्दार ने अपने दूसरे बच्चे को यहां एक निजी नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार को जन्म दिया।

तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अली ने कहा, ‘‘हमने उसे (बच्ची) उपनाम ‘कोरोना’ दिया है। एक दिन यह स्थिति बदलकर बेहतर होगी, लेकिन उसका नाम लोगों को लगातार याद दिलाता रहेगा कि पूरी दुनिया ने किस मुश्किल समय का सामना किया था।’’

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बच्ची और उसकी मां की कुशलक्षेम पूछी।

पोद्दार तथा अली की एक और बेटी है जो छह साल की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\