एजेंसी न्यूज
चेन्नई से 156 बांग्लादेशी अपने घर लौटे, ढाका के लिए और उड़ानों की योजना
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी देश के नागरिकों के लिए एक सप्ताह के भीतर ऐसी चार और उड़ानें परिचालित की जाएंगी।
न्यायालय ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसले के लिये 31 अगस्त नयी समय सीमा निर्धारित की
Bhashaशीर्ष अदालत ने विशेष न्यायाधीश एस के यादव से कहा कि वे अदालत की कार्यवाही को कानून के अनुसार नियंत्रित करें ताकि इसकी सुनवाई निर्धारित समय के भीतर पूरी की जा सके।
अधिकतर भारतीयों को मई या जुलाई अंत तक कोरोना वायरस संकट खत्म होने की उम्मीद : सर्वेक्षण
Bhashaलंदन की वैश्विक बाजार शोध कंपनी ‘यूगव’ के सर्वेक्षण के मुताबिक भारत में सर्वेक्षण में शामिल आधे से अधिक लोगों ने कोरोना वायरस संकट के अगले तीन महीने में समाप्त होने की उम्मीद जतायी। लेकिन कुछ का मानना है कि इसमें ज्यादा वक्त लग सकता है।
रेलवे सुरक्षा के मुख्य आयुक्त ने रेलवे बोर्ड को पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा
Bhashaउल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान पटरियों के सहारे घर लौट रहे 16 लोगों की मौत शुक्रवार तड़के महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गई थी।
भत्तों में कटौती के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे एयर इंडिया के कर्मचारी
Bhashaएयर इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी के कारण भत्तों में 10 प्रतिशत कटौती करने की घोषणा की है। ये भत्ते कर्मचारियों के वेतन का बड़ा हिस्सा होते हैं।
टिकटॉक से मशहूर हुई बच्ची के साथ वीडियो में अमरिंदर ने लोगों से लॉकडाउन में घरों के अंदर रहने कहा
Bhashaनूरप्रीत कौर उर्फ नूर वीडियो में एक सिख लड़के का किरदार निभा रही है, जो कर्फ्यू में ढील दिए जाने के बाद गांव में क्रिकेट खेलने बाहर निकले कुछ युवकों की शिकायत मुख्यमंत्री से करता है।
केन्द्र ने राजस्थान को भरपूर सहायता दी: ठाकुर
Bhashaठाकुर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान के भाजपा नेताओं से चर्चा करते हुए कहा की केन्द्र सरकार ने संकट के इस समय में राजस्थान की भरपूर मदद की है और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मोदी सरकार से मिली सहायता के मामले में तथ्य छिपा कर बात कर रहे हैं।
मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टी20 विश्व कप का होना मुश्किल: वार्नर
Bhashaइस वैश्विक महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई और टी20 विश्व कप के आयोजन पर गंभीर संदेह है।
9 मई : शाहजहां की मोहब्बत के अजीम शाहकार ताजमहल की तामीर का दिन
Bhashaदेश-दुनिया के इतिहास में नौ मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
प्रधान ने नयी गैस नीति लाने, गैस एक्सचेंज शुरू करने का दिया संकेत, कहा भारत तर्कसंगत दाम का पक्षधर
Bhashaप्रधान ने यह भी कहा कि भारत गैस की तर्कसंगत कीमतों का पक्षधर है, जिसमें कि उत्पादक देशों को भी कुछ गुंजाइश उपलब्ध हो।
उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार से कहा, शराब की दुकानें खोलने की मांग वाली याचिका पर करें सुनवाई
Bhashaउच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के न्यायमूर्ति आर. बी. देव ने शराब व्यापारियों और शराब की दुकान के मालिकों के संघ की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया, जिसमें उन्होंने नागपुर जिला कलेक्टर के शराब की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश को चुनौती दी थी।
कोरोना वायरस अप्रभावित कामगारों की वापसी की अनुमति देने के उड़ीसा उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक
Bhashaउच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अपने अंतरिम आदेश में कहा था कि राज्य सरकार को यह सुनिश्चत करना चहिए कि कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाये जाने वाले श्रमिकों को ही घर वापसी के लिए लगाये गये वाहनों में सवार होने की अनुमति दी जाये।
देश के 216 जिलों से अभी तक कोविड-19 का कोई मामला नहीं आया है : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaमंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि इन दिनों ‘क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए’ का यदि कड़ाई से पालन किया गया, तो कोविड-19 के मामलों को चरम पर पहुंचने से रोका जा सकता है।
तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 10 इंडोनेशियाई नागरिकों को जमानत मिली
Bhashaदिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात का मुख्यालय कोरोना वायरस का एक ‘हॉटस्पॉट’ बनकर उभरा था।
गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिवस को प्रशंसकों ने ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण देकर मनाया
Bhashaपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर के माध्यम से टैगोर के गीत (रवींद्रसंगीत) के शब्दों को उद्धृत कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पार्टी नेताओं पर लगाए जा रहे 'झूठे' मुकदमे वापस हों-उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष
Bhashaप्रदेश के दोनों शीर्ष अधिकारियों को लिखे पत्र में सिंह ने उधमसिंह नगर जिले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ एवं किच्छा नगर अध्यक्ष अरूण तनेजा के खिलाफ आपदा प्रबन्धन अधिनियम की संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के इशारे पर राज्यभर में कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं जिसकी कांग्रेस पार्टी निन्दा करती है।
सीबीएसई बोर्ड: 10वीं, 12वीं की शेष विषयों की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई तक होंगी
Bhashaनिशंक ने कहा, ‘‘ लंबे समय से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के बचे हुए विषयों की परीक्षाओं की तिथि का इंतज़ार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि एक जुलाई से 15 जुलाई, 2020 के बीच निर्धारित कर दी गई। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूँ।’’
रेल पटरी पर 16 प्रवासी मजदूरों की मौत ‘हत्या’ का मामला है: जलील
Bhashaउन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों की ‘‘दुर्दशा की अनदेखी’’ करने को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय, रेल मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाने चाहिए।
रिलायंस की अगुवाई में सेंसेक्स 199 अंक चढ़ा, साप्ताहिक आधार पर बाजार में रही गिरावट
Bhashaसेंसेक्स 199 अंक चढ़कर बंद हुआ।
महाराष्ट्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 98,000 से अधिक मामले दर्ज किये गये
Bhashaमंत्री ने कहा कि भादंसं की धारा 188 (जनसेवक द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन करना) के तहत कम से कम 98,774 अपराध दर्ज किये गये हैं।