एजेंसी न्यूज

खादी ब्रांड नाम से पीपीई किट बेच रही फर्मों को खादी ग्रामोद्योग आयोग ने थमाया कानूनी नोटिस

Bhasha

आयोग ने बताया कि उसने अपने वकील एस. एस. दुबे के माध्यम से दिल्ली की मेसर्स नाचिया कॉरपोरेशन, मेसर्स पेस्ट क्योर इंकॉरपोरेशन और मेसर्स वेद प्रकाश मिथल एंड संस को कानूनी नोटिस भेजा है। आयोग ने उसके नाम और पंजीकृत ट्रेडमार्क लोगो का गलत तरीके से इस्तेमाल करने के लिए प्रत्येक फर्म से 50 करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा है।

‘लॉकडाउन’ असर: औद्योगिक उत्पादन मार्च महीने रिकार्ड 16.7 प्रतिशत गिरा

Bhasha

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार पिछले साल मार्च महीने में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर पहुंची पहली विशेष ट्रेन

Bhasha

इससे पहले 40,000 लोगों को पंजाब से लगे हुए लखनपुर के रास्ते भेजा गया था। यह ट्रेन कई घंटों के विलंब के बाद सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उधमपुर पहुंची। इस ट्रेन में प्रवासी श्रमिक, विद्यार्थियों समेत अन्य यात्री सवार थे। तय नियम के अनुसार यात्री ट्रेन से उतरे और उन्हें गृह जिले भेजे जाने से पहले एक चिह्नित स्थान पर ले जाया गया।

कोविड-19: महाराष्ट्र सरकार, बीएमसी माहुल की स्थिति पर उच्च न्यायालय को शुक्रवार तक करेंगी सूचित

Bhasha

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति अमजद सैयद की पीठ को अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बारे में अवगत कराया।

एसएसबी जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की

Bhasha

एसएसबी के 29वीं बटालियन के कमांडेंट आर. के. सिंह ने बताया कि मृतक जवान का नाम ललित भाटी :32: है जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदरा थाना अंतर्गत नया गांव के निवासी थे ।

मुंबईः 1107 यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को रेलवे की ओर से यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने बाद मुंबई से रवाना होने वाली यह पहली ट्रेन है।

कुमारस्वामी ने श्रम कानूनों में संशोधन के लिए अध्यादेश के विरूद्ध कर्नाटक सरकार को चेतावनी दी

Bhasha

पूर्व मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण विषयों पर ऐसे अध्यादेश लाने की आवश्यकता पर सवाल उठाया और सरकार से इस पर जनता के बीच चर्चा करने एवं विधानसभा में भी बहस कराने को कहा।

महाराष्ट्र सरकार अस्थायी रूप से 17,000 कैदियों को रिहा करेगी

Bhasha

इनमें से 5000 विचाराधीन कैदियों को पहले ही छोड़ा जा चुका है।

भारत में पांच साल तक की उम्र के 68 प्रतिशत बच्चों की मौत की वजह जच्चा-बच्चा का कुपोषण

Bhasha

यह खुलासा मंगलवार को जारी ‘‘इंडिया स्टेट लेवल डिज़ीज बर्डन इनिशिएटिव’’ नामक एक रिपोर्ट में किया गया।

फियो ने निर्यात के लिये व्यापक पैकेज की मांग की

Bhasha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में फियो ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में देश का निर्यात पर व्यापक प्रतिकूल असर पड़ेगा।

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के छह नये मामले, एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत

Bhasha

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को 57 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आई, इसमें छह मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, जबकि 51 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

13 मई : आजाद भारत में संसद के पहले सत्र की शुरूआत का दिन

Bhasha

देश दुनिया के इतिहास में 13 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

विधान परिषद चुनाव: भाजपा के रमेश कराड चार आधिकारिक प्रत्याशियों में से एक

Bhasha

पार्टी के एक नेता ने कहा कि नामांकन वापस लेने की समय सीमा खत्म होने के दो दिन पहले भाजपा नेता डॉ अजीत गोपचाडे ने लातूर के रहने वाले रमेश कराड की चुनावी संभावनाएं मजबूत करने के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया।

तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत

Bhasha

बमीठा पुलिस थाना प्रभारी दिलीप पांडे ने बताया कि राजापुरवा गांव के पास तालाब में नहाने गये चार बच्चों की आज दोपहर डूबने से मौत हुई है।

बंधन बैंक को चौथी तिमाही में 517 करोड़ रुपये का लाभ

Bhasha

इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का लाभ 650.87 करोड़ रुपये था।

कोरोना वायरस : टी-वर्क्स, माइक्रोमैक्स मिलकर बनाएंगे यांत्रिक वेंटिलेटर

Bhasha

टी-वर्क्स, राज्य सरकार का हार्डवेयर क्षेत्र के लिए बनाया गया एक स्टार्टअप इंक्यूबेटर (स्टार्टअप कंपनियों को आगे बढ़ने में मदद करने वाली संस्था) है।

कोरोना संकट को लेकर सीएम योगी का निर्देश, राशन कार्ड ना होने पर भी जरूरतमंदों को दें खाद्यान्न

Bhasha

अपर मुख्य सचिव :गृह एवं सूचना: अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों सहित किसी भी जरूरतमंद के पास राशन कार्ड न होने पर भी उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी को भी भोजन अथवा खाद्यान्न की समस्या न होने पाए।

सेबी ने बैंकों, बीमा कंपनियों के एकीकृत परिणाम नियमों के अनुपालन में ढील दी

Bhasha

सेबी ने इसके साथ ही सूचीबद्ध कंपनियों को दी गई रियायतों को आगे बढ़ाते हुये उनकी बोर्ड बैठकों, वित्तीय परिणामों और अन्य घटनाक्रमों को लेकर समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करवाने से दी गई छूट को 30 जून तक के लिये बढ़ा दिया है।

पाक ने आने वाले हवाई यात्रियों की कोविड-19 जांच से पहले पृथक-वास की अवधि घटाई

Bhasha

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा फंसे हुए नागरिकों की वापसी को लेकर निर्देश देने के बाद राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केंद्र (एनसीओसी) ने प्रांतों और स्वास्थ्य पेशेवरों से सलाह कर, आने वाले हवाई यात्रियों की जांच से पहले पृथक-वास अवधि को 48 घंटे से घटाकर यथाशीघ्र कर दिया है।

नीरव मोदी के वकीलों का ब्रिटने की अदालत में दावा: नीरव के खिलाफ धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों के पुख्ता साक्ष्य नहीं

Bhasha

भारत में 49 वर्षीय नीरव मोदी की पंजाब नेशनल बैंक को छल से प्राप्त आश्वासन पत्रों या बैंक गारंटी के साथ ठगने और फिर छद्म कंपनियों के पेचीदगी भरे लेन देने के माध्यम से इस रकम का शोधन करने का आरोप है।

Categories