एजेंसी न्यूज

दिल्ली में दो महीने बाद सार्वजनिक परिवहन बहाल

Bhasha

कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के मद्देनजर सार्वजनिक परिवहन को बंद कर दिया गया था।

शाह ने ममता और पटनायक से बात की, महाचक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने में हर सहायता का आश्वासन दिया

Bhasha

बनर्जी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में शाह ने पश्चिम बंगाल की स्थिति का जायजा लिया, जहां बुधवार को चक्रवात के पहुंचने की आशंका है।

प्रवासियों के लिए बसों के मामले पर उप्र सरकार ने राजनीति की : प्रियंका

Bhasha

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि उप्र सरकार प्रवासी मजदूरों की मदद नहीं करना चाहती थी।

कोहली ने थ्रोडाउन विशेषज्ञ पर कहा, रघु के कारण हम तेज गेंदबाजी के खिलाफ बेहतर हुए

Bhasha

साइडआर्म एक क्रिकेट उपकरण है जो लंबे चम्मच की तरह होता है और इसके एक हिस्से को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इससे गेंद को पकड़ा जाए और तेज गति से फेंका जाए।

अमेरिका में ऑटो विनिर्माताओं ने काम शुरू किया, वैक्सीन की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी

Bhasha

वैक्सीन की खबर से शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली और माना जा रहा है कि इस संकट का सबसे बुरा दौर बीत चुका है। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में करीब 900 अंकों या लगभग 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से दो की मौत, 57 नए मामले सामने आए

Bhasha

एक स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

संभल में सपा नेता और उनके बेटे की हत्या

Bhasha

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया की बहजोई थाना क्षेत्र के शमशोई गांव में मनरेगा के तहत सड़क बन रही थी और उसे ले कर छोटे लाल दिवाकर और सविंदर के बीच विवाद हो गया और कहासुनी के बीच गोलियां चलीं जिसमें छोटे लाल दिवाकर (50) और उनके बेटे सुनील कुमार (28) की मौत हो गई।

ईपीएल में एक साल तक जारी रह सकती हैं कोरोना वायरस से जुड़ी पाबंदियां

Bhasha

प्रीमियर लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड मास्टर्स ने सोमवार को कहा, ‘‘हमें इसे लेकर लचीला रवैया अपनाना होगा।’’

संयुक्त राष्ट्र की टीम ने इराक में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ नए सबूत हासिल किए

Bhasha

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपी गई एक रिपोर्ट में, जांच टीम ने कहा कि वह कानून के लंबित मुद्दे को लेकर इराक की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है, ताकि देश को इस्लामिक स्टेट के युद्ध अपराधों, मानवता विरोधी अपराधों और नरसंहार के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल सके।

प्रोत्साहन पैकेज सिर्फ ‘धोखाधड़ी’, केन्द्र राज्यों के साथ ‘भिखारियों’ वाला बर्ताव कर रहा है: राव

Bhasha

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह धोखाधड़ी ! विश्वासघात है! अंकों का हेरफेर है। केन्द्र ने खुद ही अपनी प्रतिष्ठा घटा दी है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कोरोना के चलते राज्य की अर्थव्यवस्था हुई ध्वस्त

Bhasha

चौहान ने सोमवार रात दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा, ''कोरोना वायरस के कारण जब प्रदेश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई, तब हमने गरीबों, मजदूरों, किसानों, बच्चों, माताओं, बहनों आदि की सहायता के लिए 16,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि उनके खातों में डाली है, जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दिक्कत एवं तकलीफ न होने पाए।''

Cyclone Amphan: कमजोर होकर अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदला ‘अम्फान’

Bhasha

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण-दक्षिणपश्चिम दीघा से 670 किलोमीटर दूर स्थित यह तूफान उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की तरफ बढ़ेगा और आज दोपहर या बुधवार शाम में ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ का रूप लेकर पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों से टकराएगा।

कोरोना वायरस : इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,637 हुई, अब तक 103 मरीजों की मौत

Bhasha

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चीन में फिर पांव पसार रहा है कोरोना, 23 नये मामले आये सामने, वुहान में सात केस

Bhasha

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएसची) ने कहा कि सोमवार को देश में कोरोना वायरस के लक्षण वाले छह मामले सामने आए, जबकि 17 बिना लक्षण वाले मामले सामने आए।

बाबर आजम ने कहा, इमरान खान की तरह बनना चाहता हूं

Bhasha

पहले ही टी20 टीम की कमान संभाल रहे आजम को पिछले हफ्ते एकदिवसीय टीम का भी कप्तान नियुक्त किया गया था।

उसैन बोल्ट की पत्नी ने बेटी को दिया जन्म, जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

Bhasha

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने सोशल मीडिया पर बोल्ट को बेटी के जन्म के लिए बधाई दी. होलनेस ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हमारे महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट और केसी बेनेट को बेटी के जन्म पर बधाई.’’ स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस जोड़े की बेटी का जन्म रविवार को हुआ.

राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी

Bhasha

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पिछले 12 घंटे में पाकिस्तान ने दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

देश में कोविड-19 के मामले 1,01,139 पर पहुंचे, मृतक संख्या 3,163 हुई

Bhasha

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार सुबह आठ बजे से लेकर पिछले 24 घंटे में कुल 134 लोगों की मौत हुई और कोविड-19 के 4,970 मामले सामने आए।

श्रीनगर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान, पुलिसकर्मी घायल

Bhasha

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया,जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

केरल: वायनाड का विशालकाय कटहल गिनीज बुक में बनाएगा अपनी जगह

Bhasha

वजन और आकार के कारण एक कटहल गिनीज रिकार्ड बुक में जगह बनाने वाला है. इस विशालकाय कटहल का वजन 52 किलोग्राम से अधिक है और यह 117 सेंटीमीटर लंबा है. निकटवर्ती मनंतावाडी के कप्पाटुमुला में यह भारी भरकम कटहल मिला है और दुनिया में सबसे वजनी कटहल के तौर पर इसे स्थान मिलने की उम्मीद है. कोल्लम में 51.500 किलोग्राम का एक और कटहल रिकार्ड बुक में जगह बनाने वाला है.

Categories