देश में कोविड-19 के मामले 1,01,139 पर पहुंचे, मृतक संख्या 3,163 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार सुबह आठ बजे से लेकर पिछले 24 घंटे में कुल 134 लोगों की मौत हुई और कोविड-19 के 4,970 मामले सामने आए।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले मंगलवार को एक लाख के पार पहुंच गए जबकि संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 3,163 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार सुबह आठ बजे से लेकर पिछले 24 घंटे में कुल 134 लोगों की मौत हुई और कोविड-19 के 4,970 मामले सामने आए।

मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,01,139 हो गए हैं।

इसने बताया कि 58,802 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 39,173 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, “अब तक 38.73 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’

मंत्रालय ने बताया कि कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

सोमवार सुबह से लेकर अब तक हुई 134 मौतों में, 51 महाराष्ट्र में, 35 गुजरात में, 14 उत्तर प्रदेश में, आठ दिल्ली में, सात राजस्थान में, छह पश्चिम बंगाल में, चार मध्य प्रदेश में, चार तमिलनाडु में तथा पंजाब और जम्मू-कश्मीर में दो-दो, बिहार और तेलंगाना में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

देश में अब तक हुई कुल 3,163 मौतों में सबसे ज्यादा 1,249 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 694, मध्य प्रदेश में 252, पश्चिम बंगाल में 244, दिल्ली में 168, राजस्थान में 138, उत्तर प्रदेश में 118, तमिलनाडु में 81 और आंध्र प्रदेश में 50 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, कर्नाटक और पंजाब में मृतक संख्या 37-37 और तेलंगाना में 35 हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 15 लोगों की जान गई है। हरियाणा में 14 जबकि बिहार में नौ और केरल तथा ओडिशा में चार-चार लोगों की मौत हुई है।

झारखंड, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन लोगों की जबकि असम में दो लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार मेघालय, उत्तराखंड और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में पहले से मौजूद अन्य बीमारियों के चलते हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक अद्यतन डेटा के मुताबिक देश में संक्रमण के सर्वाधिक 35,058 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद 11,760 मामले गुजरात में, 11,745 मामले तमिलनाडु में, दिल्ली में 10,054, राजस्थान में 5,507, मध्य प्रदेश में 5,236 और उत्तर प्रदेश में 4,605 मामले हैं।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,825, आंध्र प्रदेश में 2,474 और पंजाब में 1,980 हो गए हैं।

तेलंगाना में मामले बढ़कर 1,597, बिहार में 1,391, जम्मू-कश्मीर में 1,289, कर्नाटक में 1,246 और हरियाणा में 928 हो गए हैं।

ओडिशा में अब तक संक्रमण के 876 मामले जबकि केरल में 630 मामले हैं। झारखंड में कुल 223 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि चंडीगढ़ में 196 लोग संक्रमित हैं।

त्रिपुरा में 167, असम में 107, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में 93, हिमाचल प्रदेश में 90 और लद्दाख में 43 मामले हैं।

गोवा में कोविड-19 के 38 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 33 मामले सामने आए हैं।

पुडुचेरी में 18 जबकि मेघालय में 13 और मणिपुर में सात मामले सामने आए हैं। मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादर और नगर हवेली में अब तक एक-एक मामला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\