केरल: वायनाड का विशालकाय कटहल गिनीज बुक में बनाएगा अपनी जगह

वजन और आकार के कारण एक कटहल गिनीज रिकार्ड बुक में जगह बनाने वाला है. इस विशालकाय कटहल का वजन 52 किलोग्राम से अधिक है और यह 117 सेंटीमीटर लंबा है. निकटवर्ती मनंतावाडी के कप्पाटुमुला में यह भारी भरकम कटहल मिला है और दुनिया में सबसे वजनी कटहल के तौर पर इसे स्थान मिलने की उम्मीद है. कोल्लम में 51.500 किलोग्राम का एक और कटहल रिकार्ड बुक में जगह बनाने वाला है.

कटहल (Photo Credits: ANI | Twitter)

वायनाड, 18 मई. वजन और आकार के कारण एक कटहल गिनीज रिकार्ड बुक में जगह बनाने वाला है. इस विशालकाय कटहल का वजन 52 किलोग्राम से अधिक है और यह 117 सेंटीमीटर लंबा है. निकटवर्ती मनंतावाडी के कप्पाटुमुला में यह भारी भरकम कटहल मिला है और दुनिया में सबसे वजनी कटहल के तौर पर इसे स्थान मिलने की उम्मीद है. कोल्लम में 51.500 किलोग्राम का एक और कटहल रिकार्ड बुक में जगह बनाने वाला है.

गिनीज के मुताबिक, वर्तमान में सबसे भारी कटहल का रिकार्ड भी भारत के पास है। इस कटहल की लंबाई 57.15 सेंटीमीटर और गोलाई 132.08 सेंटीमीटर थी. इसका वजन 42.72 किलोग्राम था. आसपास के लोगों का ध्यान 52 किलोग्राम के कटहल पर गया और इसे सावधानी से उतारकर पंचायत के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया गया. पंचायत ने कृषि विभाग को इसकी सूचना दी. दावों की पुष्टि के बाद गिनीज वर्ल्ड बुक के अधिकारियों को सूचित किया गया. यह भी पढ़ें-पंजाब: 118 की महिला को डॉक्टरों ने लगाया पेसमेकर, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में होगा नाम दर्ज

कृषि अधिकारी के जी सुनील ने बताया कि सोमवार को दस्तावेज तैयार करने की जरूरी प्रक्रिया कर ली गयी और इसे गिनीज के पास भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि 52.360 किलोग्राम वजन वाले कटहल की लंबाई 117 सेंटीमीटर और परिधि 77 सेंटीमीटर है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\