एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | मुंबई की ''दूसरी जीवनरेखा’’ डब्बावालों की सहायता करने का समय: संजय दत्त
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता संजय दत्त ने मंगलवार को लोगों से ''डब्बावाला'' की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया, जो लॉकडाउन के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
देश की खबरें | अमेरिकी नागरिक बच्चे को देखभाल के लिए मां को सौंपने का आदेश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के प्रकोप के चलते मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में इन दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये वर्चुअल पद्धति से सुनवाई की जा रही है। लेकिन अपने पति के साथ वैवाहिक विवाद से जूझ रही 30 वर्षीय महिला की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के अदालत कक्ष में करीब ढाई महीने के अंतराल के बाद सामान्य तरीके से सुनवाई हुई।
देश की खबरें | बेदी के जन्मदिन पर मोदी, नारायणसामी ने दी शुभकामनाएं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मंगलवार को उप राज्यपाल किरण बेदी को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी।
देश की खबरें | हरियाणा में 18 आईएएस, सात एचसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तुरंत प्रभाव से 18 आईएएस और सात एचसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया।
देश की खबरें | आर्थिक उपायों पर आईएएस अफसरों की समिति काम करेगी : गोवा के मुख्यमंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंभी प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि आर्थिक पुनरुद्धार समिति द्वारा दिये गए सुझावों और मितव्ययता के उपाय बताने के लिये प्रदेश सरकार एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी।
देश की खबरें | गुजरात सरकार कोविड-19 से निपटने की रणनीति पर श्वेतपत्र जारी करे : कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में कोविड-19 के मामले 20,574 और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,300 के करीब पहुंचने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य की भाजपा सरकार से कहा कि वह स्थिति से निपटने की अपनी रणनीति पर श्वतपत्र पेश करे।
जरुरी जानकारी | नकदी की कोई समस्या नहीं, कोविड- 19 से कंपनी की संपत्तियों पर असर नहीं: एल एंड टी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टूब्रो के पास पर्याप्त नकदी है और कोरोना वायरस महामारी के कारण उसकी संपत्ति के मूल्य पर असर पड़नेका का फिलहाल कोई अनुमान नहीं है। कंपनी ने यह जानकारी दी है।
देश की खबरें | गर्भवती महिला की मौत के मामले में जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद अस्पताल-अस्पताल भटकने के बावजूद उपचार के अभाव में नौ महीने की गर्भवती महिला की पांच जून की रात को हुई मौत के मामले की जांच कर रही समिति ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को मंगलवार को सौंप दी। रिपोर्ट में कई सरकारी एवं निजी अस्पतालों की लापरवाही को महिला की मौत का जिम्मेदार बताया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
देश की खबरें | दमन पहुंचा कोरोना वायरस ; दो मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभी तक ग्रीन जोन में रहे केंद्र शासित प्रदेश दमन में मंगलवार को पहली बार कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। दमन में दो व्यक्तियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | कांग्रेस का राजनाथ पर पलटवार : अधिक जोकरों वाले सर्कस को कहते हैं केंद्र सरकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा शिवसेना नीत सरकार के कोविड-19 महामारी से निपटने के तरीके की आलोचना करते हुए इसे सर्कस करार दिए जाने पर पलटवार किया है।
देश की खबरें | प्रेमिका से मिलने गये युवक की पीट-पीट कर हत्या
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के फरीदपुर कस्बे में सोमवार रात प्रेमिका से मिलने गये एक युवक को कथित रूप से बंधक बनाकर उसकी इतनी पिटाई की गई की उसने दम तोड़ दिया।
खेल की खबरें | अमेरिका भविष्य में टी20 विश्व कप की मेजबानी करना चाहता है
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने 2023 से शुरू हो रहे आईसीसी के कार्यक्रम चक्र में टी20 विश्व कप की मेजबानी की इच्छा जताई है। इस देश में भारतीय उपमहाद्वीप के प्रवासी बड़ी संख्या में रहते है जिससे उसे उम्मीद है कि स्टेडियम खचा-खच भरे रहेंगे।
खेल की खबरें | टेस्ट मैचों के तटस्थ मेजबान स्थल के रूप में उभर सकता है कोरोना वायरस मुक्त न्यूजीलैंड: मिल्स
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खिलाड़ी संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीथ मिल्स का मानना है कि न्यूजीलैंड के स्वयं को कोरोना वायरस मुक्त घोषित करने के बाद देश टेस्ट मैचों के तटस्थ स्थल के रूप में उभर सकता है।
जरुरी जानकारी | मात्र 5% कंपनियों की नौकरियां देने की योजना; निर्माण, बीमा, रीयल एस्टेट में होंगे रोजगार के अवसर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संकट और इसके चलते लागू लॉकडाउन का असर देश की अर्थव्यवस्था, लोगों के रोजगार और कंपनियां की माली हालत पर पड़ा है। ऐसे में अब जबकि देश में आर्थिक गतिविधियां दोबारा शुरू होने लगी हैं भविष्य पर नजर रखते हुये आगामी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में मात्र पांच प्रतिशत कंपनियां ही फिलहाल नये लोगों को भर्ती करने की योजना बना रही है।
देश की खबरें | शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पटरी से उतारना चाहता है विपक्ष: बेसिक शिक्षा मंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने राज्य में 69 हजार बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाये जाने का ठीकरा विपक्ष के सिर फोड़ते हुए उस पर पूरी भर्ती प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
देश की खबरें | ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना वायरस से संक्रमित, मैक्स अस्पताल में भर्ती हुए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें उपचार के लिये मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देश की खबरें | उपराज्यपाल के आदेश पर राजनीति कर रही है आप सरकार : भाजपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली के अस्पताल सिर्फ दिल्ली वालों के लिए हैं के फैसले को पलटने वाले उपराज्यपाल के निर्णय को लेकर राजनीति कर रही है।
देश की खबरें | शिक्षक भर्ती मामले में जिम्मेदारी लें मुख्यमंत्री, ठोस कार्रवाई करें : प्रियंका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती मामले को लेकर मंगलवार को कहा कि इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिम्मेदारी लें और ठोस कार्रवाई करें।
विदेश की खबरें | अमेरिका से आये ओसीआई कार्ड धारकों के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर हुई बदसलूकी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड धारक पांच भारतीय-अमेरिकी जोड़ों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अमेरिका से मुंबई हवाई अड्डे पहुंचने पर आव्रजन अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की।
देश की खबरें | महाराष्ट्र से लौटने वालों के लिए कोई संस्थागत पृथक-वास नहीं : श्रीरामुलू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय किया है कि महाराष्ट्र से वापस आने वाले लोगों को संस्थागत पृथक-वास में नहीं रखा जाएगा, लेकिन उन्हें 14 दिन तक घर में कड़े पृथक-वास में रहना होगा।