देश की खबरें | प्रेमिका से मिलने गये युवक की पीट-पीट कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के फरीदपुर कस्बे में सोमवार रात प्रेमिका से मिलने गये एक युवक को कथित रूप से बंधक बनाकर उसकी इतनी पिटाई की गई की उसने दम तोड़ दिया।

जियो

बरेली (उत्तर प्रदेश), नौ जून जिले के फरीदपुर कस्बे में सोमवार रात प्रेमिका से मिलने गये एक युवक को कथित रूप से बंधक बनाकर उसकी इतनी पिटाई की गई की उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संसार सिंह ने मंगलवार को बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि फरीदपुर के परा मोहल्ला निवासी युवक शिव उर्फ़ शिवम (20) का एक लड़की के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: कोविड-19 से पॉजिटिव BMC डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर शिरीष दिक्षित का निधन, जल आपूर्ति विभाग में थे तैनात.

सिंह ने बताया कि सोमवार मध्यरात्रि के बाद लगभग दो बजे प्रेमिका ने फोन करके शिव को घर पर बुलाया, वहां परिजन ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद लड़की के पिता और भाई ने शिव को बंधक बनाकर बहुत पीटा। इसकी सूचना पाकर शिव के घर वाले रात तीन बजे लड़की के घर पहुंचे।

यह भी पढ़े | Karnataka Legislative Council Polls: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर 29 जून को होगा चुनाव.

सिंह ने बताया कि लहूलुहान पड़े शिव को घर वाले उठा कर फरीदपुर के सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन शिव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

एसपी ने बताया कि लड़की के पिता और भाई के खिलाफ थाना फरीदपुर में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\