देश की खबरें | दमन पहुंचा कोरोना वायरस ; दो मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभी तक ग्रीन जोन में रहे केंद्र शासित प्रदेश दमन में मंगलवार को पहली बार कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। दमन में दो व्यक्तियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जियो

दमन, नौ जून अभी तक ग्रीन जोन में रहे केंद्र शासित प्रदेश दमन में मंगलवार को पहली बार कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। दमन में दो व्यक्तियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी राकेश मिन्हास ने कहा कि दोनों मरीजों को दमन के मारवाड़ इलाके के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें एक 41 वर्षीय व्यक्ति और एक चार साल की लड़की है। दोनों हाल ही में मुंबई से यहां आए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: कोविड-19 से पॉजिटिव BMC डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर शिरीष दिक्षित का निधन, जल आपूर्ति विभाग में थे तैनात.

उन्होंने बताया, ‘‘अब तक व्यक्ति को सरकारी पृथक-वास केंद्र में रखा गया था, जबकि लड़की को उसके माता-पिता के साथ खारीवाड़ क्षेत्र में गृह पृथक-वास में रखा गया था। हमने दोनों रोगियों को मारवाड़ के एक अस्पताल में भेज दिया है।’’

अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें भी अस्पताल के पृथक-वार्ड में रखा गया है।

यह भी पढ़े | Karnataka Legislative Council Polls: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर 29 जून को होगा चुनाव.

जिलाधिकारी ने बताया कि 41 वर्षीय मरीज को मुंबई से यहां पहुंचने के तुरंत बाद पृथक-वास केंद्र में रखा गया था, वह किसी स्थानीय व्यक्ति के संपर्क में नहीं आया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खारीवाड़ क्षेत्र को निरूद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। हमने क्षेत्र को संक्रमण-मुक्त करने का कार्य शुरू किया है और संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की पहचान करना भी शुरू किया है।

दमन और दीव अब तक कोरोना वायरस से मुक्त थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\