देश की खबरें | गुजरात सरकार कोविड-19 से निपटने की रणनीति पर श्वेतपत्र जारी करे : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में कोविड-19 के मामले 20,574 और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,300 के करीब पहुंचने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य की भाजपा सरकार से कहा कि वह स्थिति से निपटने की अपनी रणनीति पर श्वतपत्र पेश करे।

जियो

अहमदाबाद, नौ जून गुजरात में कोविड-19 के मामले 20,574 और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,300 के करीब पहुंचने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य की भाजपा सरकार से कहा कि वह स्थिति से निपटने की अपनी रणनीति पर श्वतपत्र पेश करे।

राज्य कांग्रेस के प्रमुख अमित चावडा ने कहा कि भाजपा पिछले 25 साल से सत्ता में है और लोग उसकी असफलताओं के कारण तकलीफें झेल रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: कोविड-19 से पॉजिटिव BMC डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर शिरीष दिक्षित का निधन, जल आपूर्ति विभाग में थे तैनात.

उन्होंने कहा कि गुजरात में कोविड-19 मृत्युदर देश में सबसे ज्यादा 6.26 प्रतिशत है।

चावडा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जनवरी में चेतावनी दिए जाने के बावजूद वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर भी सवाल उठाया।

यह भी पढ़े | Karnataka Legislative Council Polls: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर 29 जून को होगा चुनाव.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अहमदाबाद में करीब 1,000 लोग (कोरोना वायरस संक्रमण से) मरे हैं, जबकि भाजपा यहां 15 साल से सत्ता में है। लोग भाजपा की शासन करने की अक्षमता के कारण तकलीफ में हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार भले ही अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता को लेकर दावा कर रही है लेकिन सच्चाई यह है कि अस्पतालों से भगाए जाने के कारण मरीजों की मौत हो रही है।

चावडा ने कहा, ‘‘हम मांग करने हैं कि सरकार महामारी उन्मूलन के लिए अभी तक उठाए गए कदमों और भविष्य की रणनीति को लेकर श्वेतपत्र जारी करे, क्योंकि कोविड-19 के मामलों में कमी नहीं आ रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\