एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | राहुल के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने बांटा ‘न्याय किट’, एनएसयूआई ने लगाए रक्तदान शिविर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को पार्टी की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस ने जरूरतमंदों को ‘कोरोना न्याय किट’ बांटा तो छात्र इकाई एनएसयूआई ने देश के कई स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए।
देश की खबरें | जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को आयी कोविड-19 की टेस्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नये मामले सामने आये हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1262 हो गयी है । इसके साथ ही वायरस के कारण जिले में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
जरुरी जानकारी | कृषि, ग्रामीण मजदूरों के लिये मई में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली रूप से घटी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि और ग्रामीण मजदूरों के लिये खुदरा मुद्रास्फीति इस साल मई में इससे पूर्व माह के मुकाबले मामूली रूप से घटकर क्रमश: 8.4 प्रतिशत और 8.12 प्रतिशत रही। श्रम मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह कहा।
देश की खबरें | पूर्वी लद्दाख में तनाव : वायु सेना प्रमुख ने लेह, श्रीनगर का किया दौरा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद चीन से बढ़े तनाव के बीच तैयारियों का जायजा लेने के लिए लेह और श्रीनगर का दो दिवसीय दौरा किया। सैन्य सूत्रों ने इस बारे में बताया है।
देश की खबरें | शहीद का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान दीपक सिंह (30) का मध्यप्रदेश के रीवा जिले में उनके पैतृक गांव फरेंदा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
देश की खबरें | भाजपा नेतृत्व के रुख में बदलाव का नेशनल कांफ्रेंस ने स्वागत किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कांफ्रेंस ने आक्रामकता के बजाय अमन-चैन कायम रखने को लेकर भाजपा के रुख में आए बदलाव का शुक्रवार को स्वागत किया। हालांकि पार्टी ने कहा कि केवल 'शांति, प्रेम और चैन' का माहौल कायम करने वाले बयान देने का तब तक कोई मतलब नहीं जब तक भारत सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों की राजनीतिक आकांक्षाओं का सम्मान नहीं करती। पार्टी ने राज्य के विशेष दर्जे को फिर बहाल करने की मांग की।
जरुरी जानकारी | रिलायंसइंडस्ट्रीज शुद्ध रिण के लिहाज से पूरी तरह कर्ज मुक्त, निवेशकों से जुटाये 1.69 लाख करोड़ रुपये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड शुद्ध कर्ज के लिहाज से पूरी तरह कर्ज मुक्त कंपनी बन गई है। कंपनी ने फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर और पीआईएफ जैसी वैश्विक कंपनियों को अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी बेचकर 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाये हैं।
देश की खबरें | गलवान घाटी में शहीद हुए दो सैनिकों का ओडिशा में अंतिम संस्कार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए ओडिशा के दो सैनिकों का शुक्रवार को उनके पैतृक गांवों में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर नर्सें चिंतित, कई ने नौकरी छोड़ी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच निजी एवं सरकारी अस्पतालों में कार्यरत नर्सें को अपनी और परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है।
जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज शुद्ध रिण के लिहाज से पूरी तरह कर्ज मुक्त, निवेशकों से जुटाये 1.69 करोड़ रुपये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड शुद्ध कर्ज के लिहाज से पूरी तरह कर्ज मुक्त कंपनी बन गई है। कंपनी ने फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर और पीआईएफ जैसी वैश्विक कंपनियों को अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी बेचकर 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाये हैं।
देश की खबरें | माफी के बाद बैडमिंटन संघ ने खेलरत्न के लिये श्रीकांत का नाम भेजा, प्रणय को कारण बताओ नोटिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन संघ ने शुक्रवार को किदाम्बी श्रीकांत का नाम खेल रत्न पुरस्कार के लिये भेज दिया जिन्होंने एक टूर्नामेंट से बीच में से हटने के लिये माफी मांग ली थी जबकि अर्जुन पुरस्कार के लिये नाम नहीं भेजे जाने पर महासंघ की आलोचना करने वाले एच एस प्रणय को कारण बताओ नोटिस दिया है ।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में चल रहीं अनेक विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जिसमें उन्होंने क्षेत्र को राष्ट्रीय जलमार्ग का केन्द्र बनाने की वकालत की।
देश की खबरें | झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सभी 79 विधायकों ने मतदान किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए यहाँ विधानसभा भवन में शुक्रवार को सभी 79 विधायकों ने मतदान में हिस्सा लिया। परिणाम आज ही घोषित किए जाने की संभावना है।
देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का शुभारंभ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना की शुरुआत की, जिसके तहत सभी शासकीय भवन और सार्वजनिक स्थलों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा।
देश की खबरें | कोविड-19: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से संघर्ष कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल से शुक्रवार को यहां स्थित मैक्स अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में स्थानांतरित किया गया है।
देश की खबरें | हालत बिगड़ने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को निजी अस्पताल में भेजा गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत निमोनिया होने के बाद शुक्रवार को बिगड़ गई और उन्हें एक सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देश की खबरें | कांग्रेस ने दलित नेता फूल सिंह बरैया को धोखा दिया : मिश्रा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिश्रा ने यहां मीडिया से कहा, ''कांग्रेस ने दलित नेता को धोखा दिया है। कांग्रेस ने दूसरा उम्मीदवार मैदान में क्यों उतारा, जब वह जानते थे कि दूसरी सीट जीतने के लिए उनके पास पर्याप्त विधायकों की संख्या नहीं है।
कोविड-19 से संबंधित चिंताओं के मद्देनजर रुपया छह पैसे कमजोर
Bhashaडॉलर की मजबूती के बीच कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं के निवेशकों की धारणा पर हावी होने के कारण शुक्रवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया छह पैसे टूटकर 76.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.
देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के पांच ताजा मामले, कुल संख्या 198
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में शुक्रवार को कोविड-19 के पांच ताजा मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 198 हो गई।
जरुरी जानकारी | व्यापार उपचार महानिदेशालय ने ब्लैक टोनर पाउडर पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर ने घरेलू कंपनियों के हितों की रक्षा के लिये चीन, मलेशिया और चीनी ताइपे से पाउडर रूप में आयातित सस्ते ब्लैक टोनर पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है। इसका उपयोग प्रिंटर और फोटो कॉपी मशीन में किया जाता है।