देश की खबरें | हालत बिगड़ने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को निजी अस्पताल में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत निमोनिया होने के बाद शुक्रवार को बिगड़ गई और उन्हें एक सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जियो

नयी दिल्ली, 19 जून कोविड-19 से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत निमोनिया होने के बाद शुक्रवार को बिगड़ गई और उन्हें एक सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जैन को मैक्स अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष(आईसीयू) में रखा गया है।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: बीजेपी को मध्य प्रदेश से 2 और कांग्रेस को 1 सीट पर मिली जीत: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 55 वर्षीय मंत्री का अब दक्षिण दिल्ली के साकेत के मैक्स अस्पताल की आईसीयू में उपचार हो रहा है।

जैन को 16 जून को पूर्वी दिल्ली में राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | पंजाब: अमृतसर में 2 खालिस्तानी गुर्गे गिरफ्तार, बना रहे थे हमले का प्लान, हथियार जब्त.

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘हमने अब उन्हें मैक्स अस्पताल भेज दिया है। ’’

जैन का उपचार करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक ऑक्सीजन स्तर (एसपीओ2) गिरने के कारण उन्हें लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा था।

इससे पहले दिन में, अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘उनके ऑक्सीजन का स्तर 89 प्वांइट पर गिरने के बाद उन्हें लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा था। सामान्य स्तर करीब 95 होता है। उन्हें निमानियो होने की पुष्टि भी हुई है इसलिए उन्हें अस्पताल की आईसीयू में स्थानांतरित करने का फैसला किया गया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\