देश की खबरें | पूर्वी लद्दाख में तनाव : वायु सेना प्रमुख ने लेह, श्रीनगर का किया दौरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद चीन से बढ़े तनाव के बीच तैयारियों का जायजा लेने के लिए लेह और श्रीनगर का दो दिवसीय दौरा किया। सैन्य सूत्रों ने इस बारे में बताया है।

जियो

नयी दिल्ली, 19 जून वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद चीन से बढ़े तनाव के बीच तैयारियों का जायजा लेने के लिए लेह और श्रीनगर का दो दिवसीय दौरा किया। सैन्य सूत्रों ने इस बारे में बताया है।

वायु सेना ने चीन से लगी 3500 किलोमीटर की सीमा के पास अपने सभी अग्रिम बेस को हाई अलर्ट पर रखा है और झड़प के बाद तैयारियों के तहत लड़ाकू विमान और अन्य जंगी हेलिकॉप्टर जैसे अतिरिक्त संसाधनों को तैनात किया है ।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections:मध्य प्रदेश से बीजेपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया,सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस से दिग्विजय सिंह राज्यसभा का चुनाव जीते: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एयर चीफ मार्शल भदौरिया बुधवार को वायु सेना के लेह बेस पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्वी लद्दाख में संवेदनशील सीमाई क्षेत्रों की हिफाजत में जुटे बल की तैयारियों की समीक्षा की ।

लेह से वह बुधवार को एक दिन के दौरे पर श्रीनगर गए जहां उन्होंने वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें की ।

यह भी पढ़े | शिमला: हीरानगर इलाके में मृत मिला तेंदुआ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, गर्दन पर गोली लगने से मौत.

वायु सेना पिछले तीन दिन में लेह और श्रीनगर सहित वायु सेना के महत्वपूर्ण बेस के लिए सुखोई 30 एमकेएल, जगुआर, मिराज 2000 विमान, अपाचे जंगी हेलिकॉप्टर तथा अन्य संसाधनों को भेज चुकी है ।

पता चला है कि गलवान में सोमवार को झड़प के बाद क्षेत्र में चीनी सेना की हवाई गतिविधि बढ़ने के बाद पिछले कुछ दिनों में पूर्वी लद्दाख में वायु सेना ने तैयारियों को तेज कर दिया है।

भदौरिया बुधवार को लेह यात्रा के लिए रवाना हुए थे । इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भदौरिया, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और सेना के दो अन्य अंगों के प्रमुखों के साथ समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की ।

बैठक में यह फैसला किया गया कि चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास भारतीय थल सेना और वायु सेना के अग्रिम बेस को हाई अलर्ट पर रखा जाएगा ।

थल सेना को भी हिंद महासागर में पूरी चौकसी बरतने को कहा गया है, जहां पर चीनी नौसेना की गतिविधियां रहती है।

सेना अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में एलएसी के पास सभी अग्रिम बेस और तैनाती स्थल के लिए अतिरिक्त जवानों और हथियारों को पहले ही भेज चुकी है ।

वायु सेना ने भी सिक्किम, असम, अरूणाचल प्रदेश में अपने बेस के लिए अतिरिक्त संसाधनों को रवाना किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू