देश की खबरें | कोविड-19: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से संघर्ष कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल से शुक्रवार को यहां स्थित मैक्स अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में स्थानांतरित किया गया है।

जियो

नयी दिल्ली, 19 जून कोविड-19 से संघर्ष कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल से शुक्रवार को यहां स्थित मैक्स अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में स्थानांतरित किया गया है।

सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: बीजेपी को मध्य प्रदेश से 2 और कांग्रेस को 1 सीट पर मिली जीत: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जैन (55) को निमोनिया है और उनका ऑक्सीजन स्तर गिरने के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में स्थानांतरित करने का फैसला लिया।

एक सूत्र ने बताया, “उन्हें शाम को मैक्स अस्पताल लाया गया और आईसीयू में भर्ती किया गया।”

यह भी पढ़े | पंजाब: अमृतसर में 2 खालिस्तानी गुर्गे गिरफ्तार, बना रहे थे हमले का प्लान, हथियार जब्त.

जैन की जांच में बुधवार को कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\