देश की खबरें | कांग्रेस ने दलित नेता फूल सिंह बरैया को धोखा दिया : मिश्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिश्रा ने यहां मीडिया से कहा, ''कांग्रेस ने दलित नेता को धोखा दिया है। कांग्रेस ने दूसरा उम्मीदवार मैदान में क्यों उतारा, जब वह जानते थे कि दूसरी सीट जीतने के लिए उनके पास पर्याप्त विधायकों की संख्या नहीं है।

जियो

मिश्रा ने यहां मीडिया से कहा, ''कांग्रेस ने दलित नेता को धोखा दिया है। कांग्रेस ने दूसरा उम्मीदवार मैदान में क्यों उतारा, जब वह जानते थे कि दूसरी सीट जीतने के लिए उनके पास पर्याप्त विधायकों की संख्या नहीं है।

बरैया को कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव में उतारे जाने के एक सवाल के जवाब में मिश्रा ने यह जवाब दिया।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेशः सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गलवान घाटी में शहीद हुए जवान नायक दीपक कुमार के पार्थिव शरीर को कंधा दिया: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मालूम हो कि कांग्रेस के पास वर्तमान में 92 विधायक हैं। इनमें से 54 विधायकों को पार्टी के पहली वरीयता वाले उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को मतदान करने को कहा गया था।

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं तथा फिलहाल 24 सीटें रिक्त होने की वजह से विधानसभा की प्रभावी संख्या 206 है। इसमें भाजपा के 107, कांग्रेस के 92, बसपा के दो, सपा का एक तथा चार निर्दलीय विधायक हैं। इस स्थिति में राज्यसभा में निर्वाचन के लिए किसी भी उम्मीदवार को 52 मतों की जरुरत थी। बाकी बचे हुए 38 विधायकों के वोट से बरैया के जीतने की उम्मीद बहुत ही कम थी।

यह भी पढ़े | पंजाब: अमृतसर में 2 खालिस्तानी गुर्गे गिरफ्तार, बना रहे थे हमले का प्लान, हथियार जब्त.

मिश्रा ने आरोप लगाया, ''कांग्रेस शुरू से ही दलित विरोधी रही है। दिग्विजय ने पहले भी इसी तरह से आरक्षित वर्ग के नेता शिवभानु सोलंकी एवं जमुना देवी को :मुख्यमंत्री बनने से: रोका था।''

उन्होंने आरोप लगाया, ''अब दिग्विजय ने बरैया के साथ ऐसा किया है।''

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\