एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | केरल में चर्च के कुएं में मिला पादरी का शव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोट्टायम जिले में एक चर्च परिसर के भीतर स्थित कुएं में सोमवार को 51 वर्षीय एक कैथोलिक पादरी मृत मिले।
देश की खबरें | कर्नाटक में 15 अगस्त तक हो सकते हैं कोविड-19 के 25,000 मामले : अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि यदि कोरोना वायरस के मामलों में प्रतिदिन चार प्रतिशत की वर्तमान दर से वृद्धि होती रही तो राज्य में 15 अगस्त तक संक्रमण के लगभग 25,000 मामले सामने आ सकते हैं।
विदेश की खबरें | जॉन बोल्टन के संस्मरण का पायरेटेड संस्करण इंटरनेट पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. “द रूम व्हेयर इट हैपन्ड” का एक पीडीएफ इंटरनेट पर नजर आया और इस तरह किताब का पायरेटेड (साहित्यिक चोरी किया गया) संस्करण मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है।
देश की खबरें | कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग जीतने में मदद कर सकते हैं खेल: सिंधू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक रजत पदक विजेता स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का मानना है कि टीके की गैरमौजूदगी में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतने में खेल मदद कर सकते हैं और ऐसे में सोमवार को उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे शारीरिक गतिविधि को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
खेल की खबरें | दिमित्रोव और बोर्ना कोरिच कोविड-19 से संक्रमित, प्रदर्शनी प्रतियोगिता रद्द
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस प्रतियोगिता के फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को भी खेलना था। विश्व रैंकिंग में 19वें नंबर के खिलाड़ी और तीन बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दिमित्रोव ने रविवार को घोषणा की थी कि उन्हें कोरोना वायरस के परीक्षण में पॉजीटिव पाया गया है। विश्व में 33वें नंबर के क्रोएिशयाई खिलाड़ी कोरिच ने सोमवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि वह भी इस बीमारी से संक्रमित हैं।
देश की खबरें | दहेज हत्या के आरोपियों को अंतरिम जमानत देने के पक्ष में उच्च शक्ति प्राप्त समिति: आप ने अदालत से कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सोमवार को सूचित किया कि उच्च शक्ति प्राप्त एक समिति ने निर्णय किया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान जेलों को खाली करने के क्रम में दहेज हत्या मामलों के आरोपी भी अंतरिम जमानत पाने के योग्य हैं।
जरुरी जानकारी | फिच ने स्टेट बैंक, आठ अन्य बैंकों के परिदृश्य को संशोधित कर नकारात्मक किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फिच रेटिंग ने सोमवार को कहा कि उसने भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सहित नौ भारतीय बैंकों के परिदृश्य को संशोधित कर स्थिर से नकारात्मक कर दिया। कोरोना वायरस महामारी के अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव को देखते हुये भारत की सॉवरेन रेटिंग में किये गये बदलाव को देखते हुये यह कदम उठाया गया है।
देश की खबरें | कोविड-19 : इंदौर में मरीजों की संख्या 4,373 पर पहुंची, अब तक 201 मरीजों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 44 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की कुल तादाद 4,329 से बढ़कर 4,373 हो गयी है।
देश की खबरें | यूपी के दो जिलों में किसान और सफाईकर्मी ने की आत्महत्या
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के दो जिलों में अलग अलग घटनाओं में एक किसान और एक सफाईकर्मी ने आत्महत्या कर ली है ।
जरुरी जानकारी | कामधेनू समूह के सभी कारखानों में कामकाज फिर शुरू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस्पात क्षेत्र की कंपनी कामधेनू समूह के देशभर के सभी संयंत्रों में 60 प्रतिशत कामकाज दोबारा चालू हो गया है।
मद्रास उच्च न्यायालय ने झूठी शान के लिए हत्या के मामले में पांच की मौत की सजा पलटी, लड़की के पिता को बरी किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में झूठी शान की खातिर दिन दहाड़े 22 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को बरी कर दिया और पांच अन्य दोषियों की मौत की सजा को उम्र कैद में बदल दिया।
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने की जानकारी दी
Bhashaसंयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि सबसे अधिक 54,771 मामले ब्राजील में सामने आए. इसके बाद अमेरिका में 36,617 और भारत में 15,400 से ज्यादा मामले सामने आए. विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते मामले कई कारकों को दर्शाते हैं जिनमें बड़े पैमाने पर जांच के साथ ही व्यापक स्तर पर संक्रमण का फैलना शामिल है.
देश की खबरें | केंद्र ने पुरी रथ यात्रा के आयोजन की अनुमति के लिए न्यायालय में दायर की याचिका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने पुरी रथ यात्रा के आयोजन को लेकर दायर याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई के लिए तीन न्यायाधीशों की पीठ का गठन किया है।
जरुरी जानकारी | बायोकॉन का सिंगापुर, थाईलैंड में सात उत्पादों के वितरण के लिये डीकेएसएच से समझौता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायोकॉन ने सिंगापुर और थाइलैंड में अपने सात जेनरिक उत्पादों के वितरण के लिये डीकेएसएच के साथ समझौता किया है। डीकेएसएच बाजार विस्तार सेवाएं देने वाली कंपनी है।
देश की खबरें | आईओए में मतभेद जारी: इस बार वेबसाइट पर अधिकारियों की सूची बनी तकरार का कारण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने सोमवार को महासचिव राजीव मेहता को आईओए वेबसाइट पर एसोसिएट सदस्यों के नामों को बहाल करने को कहा। एक अधिकारी ने अपना नाम हटाए जाने की शिकायत की थी।
देश की खबरें | दिल्ली में सुबह हुई बारिश, बुधवार को मानसून के दस्तक की उम्मीदः आईएमडी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया, लेकिन भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।
Kanpur Shelter Home Case: अखिलेश यादव हुए हमलावर, कहा- सरकारी बाल संरक्षण गृह में सात लड़कियों के गर्भवती होने के मामले की हो जांच
Bhashaसमाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर के सरकारी बालिका संरक्षण गृह में रखी गई सात लड़कियों के गर्भवती होने के मामले की जांच की मांग की है.
देश की खबरें | तीन दिवसीय रूस यात्रा पर रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय रूस यात्रा पर सोमवार को रवाना हुए। इस दौरान वह रूस के उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे और द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सैन्य परेड में शामिल होंगे।
आतंकवादी हमले की संभावना को लेकर हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
Bhashaराष्ट्रीय राजधानी में आंतकवादी हमले की संभावना को लेकर खुफिया जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों ने आतंकवादी हमले करने की नीयत से चार से पांच लोगों के दिल्ली में दाखिल होने की संभावना व्यक्त की है, जिसे लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है.
जरुरी जानकारी | सेबी की आय 2018-19 में 13 प्रतिशत बढ़कर 963 करोड़ रुपये रही
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार नियामक सेबी की कुल आय 2018- 19 में 13 प्रतिशत बढ़कर 963 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। फीस और ग्राहक अंशदान से होने वाली आय बढ़ने से सेबी की आय बढ़ी है।