विदेश की खबरें | जॉन बोल्टन के संस्मरण का पायरेटेड संस्करण इंटरनेट पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. “द रूम व्हेयर इट हैपन्ड” का एक पीडीएफ इंटरनेट पर नजर आया और इस तरह किताब का पायरेटेड (साहित्यिक चोरी किया गया) संस्करण मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है।

“द रूम व्हेयर इट हैपन्ड” का एक पीडीएफ इंटरनेट पर नजर आया और इस तरह किताब का पायरेटेड (साहित्यिक चोरी किया गया) संस्करण मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है।

बोल्टन की इस किताब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कटु आलोचना की गई है। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि पुस्तक में गोपनीय जानकारियां हैं जिन्हें कभी जारी नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने की जानकारी दी.

किताब के प्रकाशक ‘सिमोन एंड शूस्टर’ के प्रवक्ता एडम रोथबर्ग ने रविवार को कहा, “हम कॉपीराइट के उल्लंघन के इन स्पष्ट रूप से गैरकानूनी मामलों से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”

प्रकाशकों के लिए साहित्यिक चोरी (पाइरेसी) बड़ी चिंता का विषय रही है खासकर इस डिजिटल युग में, हालांकि ब्रिकी पर इसके असल प्रभाव अभी अनिश्चित हैं।

यह भी पढ़े | कंगाल पाकिस्तान का कोरोना से बुरा हाल, COVID-19 से लड़ने को ले रहा इतने करोड़ डॉलर का कर्ज.

“द रूम व्हेयर इट हैपन्ड” अमेजन डॉट कॉम की सबसे अधिक लोकप्रिय एवं सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों की सूची में कई दिनों से नंबर एक पर बनी हुई है।

शनिवार को, एक न्यायाधीश ने फैसला दिया था कि ‘सिमोन एवं शूस्टर’ इस पुस्तक को प्रकाशित कर सकती है जबकि ट्रंप प्रशासन दलील देता रहा कि इस किताब में राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया गया है।

इस पुस्तक को मार्च में ही प्रकाशित होना था लेकिन व्हाइट हाउस की आपत्ति के बाद इसे दो बार टाला गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\