देश की खबरें | कोविड-19 : इंदौर में मरीजों की संख्या 4,373 पर पहुंची, अब तक 201 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 44 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की कुल तादाद 4,329 से बढ़कर 4,373 हो गयी है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 जून देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 44 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की कुल तादाद 4,329 से बढ़कर 4,373 हो गयी है।

जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) एमपी शर्मा ने सोमवार को बताया, "हमें पिछले 24 घंटे के दौरान 1,404 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 44 नये मरीज मिले हैं।"

यह भी पढ़े | सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहा है देश, बॉर्डर और कोरोना वायरस हम दोनो में हासिल करेंगे जीत.

सीएमएचओ ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान 85 वर्षीय पुरुष समेत चार और मरीजों की मौत हो गयी। बहरहाल, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि इन मरीजों की मौत किस तारीख को हुई।

मौत के चार नये मामलों का ब्योरा दिये जाने के बाद जिले में कोविड-19 की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 201 पर पहुंच गयी है।

यह भी पढ़े | मद्रास उच्च न्यायालय ने झूठी शान के लिए हत्या के मामले में पांच की मौत की सजा पलटी, लड़की के पिता को बरी किया.

सीएमएचओ ने बताया कि इलाज के बाद जिले के 3,235 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में मरीजों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) सोमवार सुबह की स्थिति में करीब 74 प्रतिशत थी, जबकि मृत्यु दर 4.6 फीसद।

जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लम्बे समय से राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है।

इस महामारी का प्रकोप कायम रहने के कारण जिला अब भी रेड जोन में ही है। जिले में इस प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट