एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | पैनल ने 56 करोड़ रुपए की डीडीए आवासीय परियोजना को मंजूरी देने की सिफारिश की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पर्यावरण मंत्रालय के एक पैनल ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की 56 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना को मंजूरी देने की सिफारिश की है।
देश की खबरें | न्यायालय ने प्रवासी कामगारों के मामले में सब ठीक होने के दावे पर महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथ लिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुये उसके इस दावे को स्वीकार करने से इंकार कर दिया कि राज्य में प्रवासी कामगारों के मामले में कहीं कोई समस्या नहीं है। न्यायालय ने कहा कि राज्य का यह कर्तव्य है कि वह इस मामले में खामियों का पता लगाये और उन्हें दूर करने के लिये आवश्यक कदम उठाये।
जरुरी जानकारी | टीसीएस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 14 प्रतिशत गिरकर 7,008 करोड़ रुपये रहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को जून में समाप्त तिमाही में एकीकृत आधार पर 7,008 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। यह साल भर पहले की इसी तिमाही से 13.8 प्रतिशत कम है।
देश की खबरें | जीटीबी अस्पताल में मरीजों के लिये ज्यादा आईसीयू बिस्तर, टीवी सेट और टेबलेट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार द्वारा संचालित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाते हुए अगले दो हफ्तों में मरीजों के लिये आईसीयू बिस्तरों की संख्या 500 करने का लक्ष्य है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | घरेलू शेयर बाजारों की बढ़त के बीच रुपया सुधरकर 74.99 पर पहुंचा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर की नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों की तेजी के दम पर बृहस्पतिवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 74.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
देश की खबरें | स्नातकोत्तर एमडी, एमएस पाठ्यक्रमों की सालाना परीक्षा पर फैसले के लिए बैठकें जारी : महाराष्ट्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने बम्बई उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच स्नातकोत्तर एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों के लिए सालाना परीक्षाएं आयोजित करने संबंधी फैसला लेने के लिए बैठकें की जा रही हैं।
देश की खबरें | निजामुद्दीन मरकज : दिल्ली की अदालत ने आठ देशों के 76 नागरिकों को जमानत दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को निजामुद्दीन मरकज मामले में आठ देशों के 76 विदेशी नागरिकों को जमानत दे दी।
देश की खबरें | प्रशासन और जनता के बीच पुल का काम कर सकते हैं एनजीओ : उद्धव ठाकरे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को सभी गैर सरकारी संगठनों से अपील कh कि वे कोरोना वायरस महामारी के उन्मूलन में सरकारी मशीनरी की मदद करें, खास तौर से मुंबई के स्लम इलाके में।
देश की खबरें | भारत, यूएई अपनी एयरलाइनों को 12 से 26 जुलाई तक उड़ानों में दोनों ओर से यात्रियों को ले जाने देंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दोनों देशों के बीच 12 जुलाई से 26 जुलाई तक संचालित होने वाली उनकी चार्टर उड़ानों को दोनों ओर से पात्र यात्रियों को ले जाने की अनुमति देने पर सहमति जतायी है।
देश की खबरें | बिहार: कोविड-19 से नौ और लोगों की मौत,संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 13,978 हुए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान नौ और लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस महामारी से अब तक कुल 109 लोगों की मौत हुई है। साथ ही, बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 13,978 हो गये।
देश की खबरें | ज्यादा महिला नेता होतीं तो दुनिया अधिक शांतिपूर्ण होती : दलाई लामा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दलाई लामा ने लंदन पुलिस के साथ एक ऑनलाइन संवाद में कहा कि देशों में अगर ज्यादा महिला नेता होतीं तो दुनिया ज्यादा शांतिपूर्ण होती।
देश की खबरें | धारावी में कोविड-19 के नौ नए मामले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के झुग्गी बस्ती क्षेत्र धारावी में कोरोना वायरस के नौ नए मामले आने से बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या 2347 हो गयी ।
देश की खबरें | मेघालय में कोविड-19 के मामले 100 से ज्यादा हुए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के पांच नए मामले आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है।
देश की खबरें | गोग्रा और हॉट स्प्रिंग्स में चीनी बलों की वापसी की प्रक्रिया पूरी : सूत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स तथा ग्रोगा में टकराव वाले स्थानों से बृहस्पतिवार को अपने जवानों की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली। इस घटनाक्रम से अवगत लोगों ने यह जानकारी दी। यह कदम भारतीय सेना के साथ बनी सहमति के अनुरूप उठाए गए हैं।
देश की खबरें | तमिलनाडु के सरकारी स्कूल के छात्रों को पाठ टेलीविजन के जरिये पढ़ाये जाएंगे: मंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के स्कूली शिक्षा मंत्री के ए सेनगोट्टयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के सरकारी स्कूल के छात्रों को पाठ आनलाइन नहीं बल्कि टेलीविजन चैनलों के जरिये पढ़ाये जाएंगे।
देश की खबरें | निजामुद्दीन मरकज : अदालत ने 60 मलेशियाई नागरिकों को सात-सात हजार के जुर्माने के बाद रिहा किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को 60 मलेशियाई नागरिकों को सात-सात हजार रुपये जुर्माना भरने के बाद रिहा कर दिया। एक वकील ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | कांग्रेस ने सोना तस्करी मामले में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोना तस्करी के मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर हमला जारी रखते हुए उनके इस्तीफे की मांग करते हुए राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के खिलाफ कई आरोप लगाए।
खेल की खबरें | हुसैन चाहते हैं आईसीसी ‘खराब रोशनी’ संबंधित नियमों में बदलाव करे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खराब रोशनी से संबंधित अपने नियमों में बदलाव करे जिसकी वजह से इतने वर्षों से टेस्ट मैच प्रभावित हुए हैं।
देश की खबरें | निशानेबाजी शिविर पर फैसला कोविड-19 की स्थिति पर निर्भर करेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज को खोलने के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के फैसले से ‘उत्साहित’ है लेकिन महासंघ अपने ओलंपिक शिविर के आयोजन के लिए स्थल का फैसला करने से पहले कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी स्थिति पर विचार करेगा।
देश की खबरें | नेवेली बॉयलर विस्फोट : राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने एनएलसी इंडिया पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने तमिलनाडु के नेवेली लिग्नाइट बिजली घर के बॉयलर में हुए विस्फोट के सिलसिले में एनएलसी इंडिया लिमिटेड पर पांच करोड़ रुपये का अंतरिम जुर्माना लगाया है।