देश की खबरें | धारावी में कोविड-19 के नौ नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के झुग्गी बस्ती क्षेत्र धारावी में कोरोना वायरस के नौ नए मामले आने से बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या 2347 हो गयी ।

मुंबई, नौ जुलाई मुंबई के झुग्गी बस्ती क्षेत्र धारावी में कोरोना वायरस के नौ नए मामले आने से बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या 2347 हो गयी ।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पिछले कुछ दिनों से झुग्गी बस्ती क्षेत्र में मौत की संख्या के बारे में बताना बंद कर दिया है ।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 339 नए मरीज पाए गए, 149 हुए ठीक: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नौ नए मामले आने से धारावी में संक्रमितों की संख्या 2,347 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि धारावी में वर्तमान में 291 मरीज हैं जबकि 1,851 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

यह भी पढ़े | भारत में Covaxin और ZyCoV-D वैक्सीन का जल्द शूरू होगा ह्यूमन ट्रायल, कोरोना के इलाज को लेकर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी.

एक समय तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे धारावी में दादर और माहिम की तुलना में कोविड-19 के कम मामले हैं।

अधिकारी ने बताया कि दादर और माहिम में क्रमश: 23 और 17 नए मामले आए हैं ।

मुंबई में 11 मार्च को पहला मामला आया था जबकि धारावी में एक अप्रैल को संक्रमण का पहला मामला सामने आया था।

धारावी एशिया का सबसे बड़ा झुग्गी बस्ती क्षेत्र हैं । यह ढाई वर्ग किलोमीटर में फैला है और छोटी-छोटी झुग्गियों में करीब 6.5 लाख लोग रहते हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू