खेल की खबरें | हुसैन चाहते हैं आईसीसी ‘खराब रोशनी’ संबंधित नियमों में बदलाव करे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खराब रोशनी से संबंधित अपने नियमों में बदलाव करे जिसकी वजह से इतने वर्षों से टेस्ट मैच प्रभावित हुए हैं।

साउथम्पटन, नौ जुलाई इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खराब रोशनी से संबंधित अपने नियमों में बदलाव करे जिसकी वजह से इतने वर्षों से टेस्ट मैच प्रभावित हुए हैं।

बुधवार को अधिकारियों ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के शुरूआती दिन के खेल को महज 17.4 ओवर खेलने के बाद खराब रोशनी और बारिश के कारण रद्द कर दिया।

यह भी पढ़े | सौरव गांगुली ने कहा- एशिया कप रद्द हो गया है, पीसीबी अनजान.

आईसीसी इसका फैसला पूरी तरह से अंपायरों पर छोड़ती है जो मिलकर फैसला करते हैं कि खराब रोशनी खेलने के लिये खतरनाक होगी या फिर इसमें खेलना अनुचित होगा। इंग्लैंड के लिये 96 टेस्ट में 5764 रन बना चुके हुसैन को लगता है कि भले ही रोशनी थोड़ी खराब हो लेकिन शायद अंपायर खिलाड़ियों को लंबे समय तक खेलने के लिये रख सकते हैं।

हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर कहा, ‘‘यह एक ऐसी चीज है जिसकी आपको कोशिश करनी होगी और इस खेल में नये व्यक्ति को समझानी होगी। आप इतना सारा धन लाइट में खर्च करते हो, लाइट को चलाइये। इस मौके पर उन्होंने बारिश की वजह से ऐसा किया। यह ऐसी चीज है जिसे मैं चाहूंगा कि आईसीसी इसमें बदलाव करे। ’’

यह भी पढ़े | England vs West Indies: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर किया नस्लवाद का विरोध.

उन्होंने कहा, ‘‘वे भले ही कह सकते हैं कि ‘आप संन्यास ले चुके हो’ और आंकड़ों की बात करते हो, लेकिन देखिये, लाइट अभी जली हुई हैं। अगर अभी बारिश नहीं हो रही तो शायद खिलाड़ी इस चीज को समझ सकते हैं कि खेल को खुद को बेचते रहना चाहिए और अगर आप रूक सकते हो तो रूके रहिये। ’’

खराब रोशनी के नियमों की पहले भी आलोचना हो चुकी है।

पिछले साल जनवरी में एससीजी पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान अंपायरों ने खराब रोशनी के कारण चौथे दिन का खेल रोक दिया था तब भी इन नियमों पर सवाल उठाये गये थे।

एशेज 2013 में 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को 24 गेंद में 21 रन की जरूरत थी और उसके पांच विकेट बाकी थे लेकिन अंपायरों ने खराब रोशनी के कारण मैच रोक दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट