देश की खबरें | ज्यादा महिला नेता होतीं तो दुनिया अधिक शांतिपूर्ण होती : दलाई लामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दलाई लामा ने लंदन पुलिस के साथ एक ऑनलाइन संवाद में कहा कि देशों में अगर ज्यादा महिला नेता होतीं तो दुनिया ज्यादा शांतिपूर्ण होती।

धर्मशाला, नौ जुलाई दलाई लामा ने लंदन पुलिस के साथ एक ऑनलाइन संवाद में कहा कि देशों में अगर ज्यादा महिला नेता होतीं तो दुनिया ज्यादा शांतिपूर्ण होती।

बौद्ध धर्मगुरु ने बुधवार शाम को पुलिसकर्मियों को बताया कि महिलाएं दूसरों की भावनाओं को लेकर ज्यादा संवेदनशील होती हैं। उन्होंने कहा कि इसलिये, उन्हें प्रेम और करुणा को बढ़ावा देने के लिये काम करना चाहिए।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 339 नए मरीज पाए गए, 149 हुए ठीक: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, “ऐतिहासिक रूप से, हम देखते हैं कि ज्यादातर योद्धा पुरुष थे, यहां तक कि कसाई भी पुरुष होते हैं। महिलाएं नरम रुख का प्रतिनिधित्व करती हैं।”

दलाई लामा ने कहा, “कई बार, मुझे लगता है कि अगर देशों में ज्यादा महिला नेता होतीं तो हमारी दुनिया ज्यादा शांतिपूर्ण होती।” उन्होंने कहा कि जब सना मारिन फिनलैंड की प्रधानमंत्री बनीं और उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में अहम पदों पर महिलाओं को रखा तो उन्होंने मारिन को बधाई देते हुए पत्र लिखा था।

यह भी पढ़े | भारत में Covaxin और ZyCoV-D वैक्सीन का जल्द शूरू होगा ह्यूमन ट्रायल, कोरोना के इलाज को लेकर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी.

भारत के बारे में नोबल पुरस्कार विजेता ने कहा कि देश में कई आध्यात्मिक परंपराएं हैं और आमतौर पर ये लोग एकसाथ शांतिपूर्वक रहते हैं।

उन्होंने कहा, “यहां हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई, यहूदी, मुसलमान और पारसी सभी साथ मिलकर रहते हैं। भारत में इतने धर्म और परंपराएं हैं लेकिन सभी प्यार का साझा संदेश देते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\