देश की खबरें | प्रशासन और जनता के बीच पुल का काम कर सकते हैं एनजीओ : उद्धव ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को सभी गैर सरकारी संगठनों से अपील कh कि वे कोरोना वायरस महामारी के उन्मूलन में सरकारी मशीनरी की मदद करें, खास तौर से मुंबई के स्लम इलाके में।

मुंबई, नौ जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को सभी गैर सरकारी संगठनों से अपील कh कि वे कोरोना वायरस महामारी के उन्मूलन में सरकारी मशीनरी की मदद करें, खास तौर से मुंबई के स्लम इलाके में।

ठाकरे स्थानीय निकाय के अधिकारियों और एनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस पर बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़े | बीएसपी प्रमुख मायावती की मांग, विकास दुबे के साथ सांठगांठ वालों का हो पर्दाफाश: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘एनजीओ क्षेत्र विशेष को अपना सकते हैं और जनता तथा प्रशासन के बीच पुल का काम कर सकते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सही समन्वय और जनता, एनजीओ और सरकार के एकजुट प्रयासों से हम वायरस के खिलाफ लड़ सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | भारत में Covaxin और ZyCoV-D वैक्सीन का जल्द शूरू होगा ह्यूमन ट्रायल, कोरोना के इलाज को लेकर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी.

उन्होंने कहा, ‘‘एनजीओ उन क्षेत्रों में मदद कर सकते हैं, जहां हम अभी तक नहीं पहुंच सके हैं। प्रत्येक क्षेत्र के सभी निवासियों की जांच की जानी चाहिए और इसके लिए एनजीओ को किट मुहैया करा सकते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनजीओ मच्छरों का प्रजनन रोकने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\