एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | ऑस्कर मिलने के बाद किसी ने मुझे हिंदी फिल्मों में काम नहीं दिया: रेसुल पुकुट्टी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने सोमवार को कहा कि "स्लमडॉग मिलियनेयर" के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिलने के बाद उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग में काम मिलना बंद हो गया। साथ ही, कुछ प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्हें उनकी बिल्कुल "जरूरत" नहीं है।
जरुरी जानकारी | गडकरी ने कहा, 55 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या बाईपास के निर्माण, सौंदर्यीकरण का काम जारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि 55 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या बाईपास के लिये निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है। यह बाईपास अयोध्य नगरी की खूबसूरती को प्रदर्शित करेगा।
देश की खबरें | आरोपी को दोषी मानने के लिये मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकती पुलिस: अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पुलिस या कोई भी अन्य एजेंसी जनता की यह राय कायम करने के लिये मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकती कि आरोपी ही कथित अपराध का गुनहगार है वह भी तब जब मामले में जांच जारी हो क्योंकि इसमें मासूमियत के अनुमान को रद्द करने की क्षमता है।
विदेश की खबरें | ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना वायरस से संक्रमित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वह अबतक इस संक्रमण की चपेट में आने वाले शीर्षतम अधिकारी हो गये हैं।
देश की खबरें | बिहार के 11 जिलों की 24.42 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के 11 जिलों की 24.42 लाख आबादी बाढ से प्रभावित हैं। इसके साथ ही 1,67,005 लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है।
जरुरी जानकारी | सरकार ने चीन के 47 ऐप पर रोक लगाई, ज्यादातर पहले ब्लॉक किए गए ऐप के प्रतिरूप
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने चीन की 47 और ऐप पर रोक लगा दी है। इनमें से ज्यादातर पिछले महीने ब्लॉक किए गए ऐप की मूल कंपनी के प्रतिरूप हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | अन्नाद्रमुक, द्रमुक, अन्य दलों ने ओबीसी आरक्षण से संबंधित फैसले का स्वागत किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में सत्तारूढ अन्नाद्रमुक, उसकी सहयोगी पार्टियों, विपक्षी द्रमुक नीत गठजोड़ ने राज्य द्वारा मेडिकल की सौंपी गयी सीटों पर ओबीसी आरक्षण दिए जाने के संबंध में मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया ।
देश की खबरें | मोदी एक अगस्त को ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन’ के ग्रैंड फिनाले को संबोधित करेंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अगस्त को ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन’ के ग्रैंड फिनाले को संबोधित करेंगे, जिस दौरान 10,000 से अधिक छात्र सरकारी विभागों और उद्योगों की 243 समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने सोमवार को यह घोषणा की।
देश की खबरें | बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात, असम में स्थिति थोड़ी ठीक हुई: वर्षा जनित घटनाओं में छह की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में बाढ़ से प्रभावित 11 जिलों के कुछ और इलाके में सोमवार को पानी घुस जाने से स्थिति और बिगड़ गयी, जबकि असम में स्थिति थोड़ी ठीक हुई है। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में वर्षा जनित घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी ।
देश की खबरें | दक्षिण भारत में तमिलनाडु के बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में भी कोविड-19 के मामले एक लाख पार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी कोविड-19 के मामले एक लाख के आंकड़े को पार कर गये हैं, जबकि तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी करीब 7,000 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 2,20,716 पर पहुंच गई।
देश की खबरें | अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन में संगम की मिट्टी और जल का उपयोग होगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में आगामी पांच अगस्त को प्रस्तावित राम मंदिर के भूमि पूजन में यहां के संगम की मिट्टी और जल का उपयोग किया जाएगा। राम जन्मभूमि के आंदोलन संबंधी ज्यादातर निर्णय प्रयागराज की धरती पर ही किए गए थे।
देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,052 नए मामले, 22 की मौत, 1,015 ठीक हुए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,052 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 56,874 हो गई तथा महामारी से 22 और मरीजों की मौत हो गई।
जरुरी जानकारी | आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये और कदम उठाने से नहीं झिझकेंगे: दास
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास से सोमवार को उद्योग को आश्वासन दिया कि केंद्रीय बैंक आर्थिक स्थिति पर नजर रखे हुए है और वह जरूरत पड़ने पर उपयुक्त कदम उठाने से नहीं झिझकेगा। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिये बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
जरुरी जानकारी | बीड़ी के बंडल पर चित्रात्मक चेतावन जारीह करने जारी करने का आदेश वापस लेने के लिए सरकार की सराहना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) संबद्ध भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने सोमवार को, बीड़ी के बंडल और थोक बिक्री वाले सिगरेट के पैकेट पर अनिवार्य रूप से चित्रात्मक चेतावनी जारी करने के आदेश को वापस लेने के लिए सरकार की सराहना की।
जरुरी जानकारी | इंडिगो की वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में कटौती बढ़ा कर 35 प्रतिशत तक करने की घोषणा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संकट के बीच इंडिगो ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में अब 35 प्रतिशत तक कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि यह कदम नकदी प्रबंधन के लिए उठाया गया है।
देश की खबरें | मराठा आरक्षण: महाराष्ट्र सरकार ने न्यायालय से कहा: 15 सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि राज्य में 15 सितंबर तक जनस्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभागों के अलावा 12 फीसदी मराठा आरक्षण आधार पर रिक्त स्थानों की भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जायेगी।
देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 55 नये मामले आये सामने ; अब तक 2,232 लोग संक्रमित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 55 नये मामले सामने आये, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,232 पहुंच गई। नये मरीजों में सेना के चार जवान और केंद्रीय अर्धसैनिक पुलिस के दो कर्मी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | लाहौर में गुरुद्वारे को मस्जिद में तब्दील करने के कथित प्रयासों पर भारत ने विरोध दर्ज कराया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने लाहौर के नौलखा बाजार स्थित एक प्रसिद्ध गुरुद्वारे को मस्जिद में तब्दील करने के प्रयासों की खबर को लेकर पाकिस्तान उच्चायोग के समक्ष सोमवार को कड़ा विरोध दर्ज कराया। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने दी।
देश की खबरें | असम बाढ़: एक और व्यक्ति की मौत, 22 जिलों में 22.34 लाख लोग प्रभावित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, हालांकि राज्य के 33 में से 22 जिलों में 22.34 लाख लोग प्रभावित हैं तथा एक और व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
देश की खबरें | पांच राफेल विमानों का पहला जत्था यूएई के अल दाफरा हवाईअड्डे पहुंचा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्रांस से भारत के पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था सोमवार को रवाना हो गया। भारत ने वायुसेना के लिये 36 राफेल विमान खरीदने के लिये चार साल पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था।