जरुरी जानकारी | गडकरी ने कहा, 55 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या बाईपास के निर्माण, सौंदर्यीकरण का काम जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि 55 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या बाईपास के लिये निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है। यह बाईपास अयोध्य नगरी की खूबसूरती को प्रदर्शित करेगा।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि 55 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या बाईपास के लिये निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है। यह बाईपास अयोध्य नगरी की खूबसूरती को प्रदर्शित करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की आधारशिला रखने के लिये पांच अगस्त को अयोध्या जा सकते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

गडकरी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘श्री राम हमारी संस्कृति और धरोहर के प्रतीक हैं। राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होगा। अयोध्या बाईपास के सौंदर्यीकरण और निर्माण संबंधी कार्य के लिये एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने 55 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं।’’

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि बाईपास देश और विदेश के आगंतुकों के लिये अयोध्या की सुंदरता को प्रदर्शित करेगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

अयोध्या को जोड़ने वाला बाईपास 16 किलोमीटर लंबा होगा। परियोजना के विस्तृत ब्योरा के बारे में एनएचएआई से पूछे गये सवाल का फिलहाल जवाब नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह के आग्रह पर 55 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है। इसमें 40 करोड़ रुपये से बाईपास के निर्माण 15 करोड़ रुपये सौंदर्यीकरण कार्यों पर खर्च होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\