जरुरी जानकारी | इंडिगो की वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में कटौती बढ़ा कर 35 प्रतिशत तक करने की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संकट के बीच इंडिगो ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में अब 35 प्रतिशत तक कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि यह कदम नकदी प्रबंधन के लिए उठाया गया है।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई कोविड-19 संकट के बीच इंडिगो ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में अब 35 प्रतिशत तक कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि यह कदम नकदी प्रबंधन के लिए उठाया गया है।

मई के बाद से इंडिगो अपने वरिष्ठ कर्मियों के वेतन में 25 प्रतिशत तक की कटौती कर रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

कंपनी ने 20 जुलाई को घोषणा की कि वह इस कटौती को थोड़ा और बढ़ाने जा रही है। महामारी की वजह से कंपनी के सामने खड़े हुए आर्थिक संकट से निपटने के लिए वह अपने कर्मचारियों के वेतन में10 प्रतिशत की कटौती और करेगी।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजय दत्ता ने सोमवार को एक ई-मेल में कर्मचारियों से कहा, ‘‘मैं अपनी खुद की वेतन कटौती को बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर रहा हूं। मैं हमारे सभी वरिष्ठ उपाध्यक्षों और उससे ऊपर के अधिकारियों से 30 प्रतिशत वेतन कटौती करने के लिए कह रहा हूं। सभी पायलटों की वेतन कटौती बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दी गयी है। जबकि सभी उपाध्यक्षों के वेतन में 25 प्रतिशत कटौती और एसोसिएट उपाध्यक्षों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती होगी।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

उन्होंने कहा कि यह वेतन कटौती एक सितंबर से लागू होगी।

इस घोषणा से पहले दत्ता 25 प्रतिशत, सभी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उससे ऊपर के अधिकारी 20 प्रतिशत, सभी उपाध्यक्ष 15 प्रतिशत और सभी एसोसिएट उपाध्यक्ष 10 प्रतिशत की वेतन कटौती ले रहे थे।

इसके अलावा मई में इंडिगो बैंड-डी और चालक दल के सदस्यों के वेतन में 10 प्रतिशत और बैंड-सी के कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की कटौती की थी। बैंड-ए और बैंड-बी के कर्मचारियों के वेतन से छेड़छाड़ नहीं की गयी थी। इनकी संख्या विमानन कंपनी में सबसे अधिक है। दत्ता की सोमवार की घोषणा में भी इनके वेतन से छेड़छाड़ नहीं की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\