देश की खबरें | असम बाढ़: एक और व्यक्ति की मौत, 22 जिलों में 22.34 लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, हालांकि राज्य के 33 में से 22 जिलों में 22.34 लाख लोग प्रभावित हैं तथा एक और व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 27 जुलाई असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, हालांकि राज्य के 33 में से 22 जिलों में 22.34 लाख लोग प्रभावित हैं तथा एक और व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

एक आधिकारिक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी सामने आई।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने गवर्नर कलराज मिश्र की शर्त पर खड़े किये सवाल, कहा- सत्य बनाम सत्ता.

गोलाघाट जिले के बोकाखाट में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद इस वर्ष आई बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 129 हो गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि बाढ़ संबंधित घटनाओं में 103 लोगों की मौत हो गई और भूस्खलन के कारण 26 की जान चली गई।

यह भी पढ़े | बीजेपी ने सोमू वीरजू को आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एएसडीएमए ने कहा कि रविवार से अब तक आपदा से प्रभावित लोगों की संख्या 2.42 लाख घटी है और एक जिला बाढ़ के प्रभाव से मुक्त हुआ है।

गोलपाड़ा जिला सर्वाधिक प्रभावित हुआ है जहां 4.62 लाख से अधिक लोग आपदा से प्रभावित हैं।

बारपेटा में 3.81 लाख और मोरीगांव जिले में तीन लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और जिला प्रशासन समेत स्थानीय लोगों ने पिछले चौबीस घंटों में 97 असहाय लोगों की जान बचाई है।

एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में 2,026 जिले प्रभावित हैं और पूरे असम में 22.34 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।

जिला प्रशासन 15 जिलों में 432 राहत शिविर चला रहा है जिनमें 45,565 लोगों को आश्रय मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी