एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | भाजपा महासचिव बनाए जाने के बाद सी. टी. रवि ने कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के कन्नड़, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सी. टी. रवि ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।
जरुरी जानकारी | वोडाफोन कर मध्यस्थता मामले में कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है सरकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार वोडाफोन के साथ बहुचर्चित अंतरराष्ट्रीय कर मध्यस्थता (पंचाट) मामले में लड़ाई हारने के बाद अब कानूनी विकल्प़ों पर विचार कर रही है। सिर्फ वोडाफोन ही नहीं, सरकार का केयर्न एनर्जी के साथ भी ऐसा ही मामला चल रहा है। सरकार इस मामले में भी फैसला खिलाफ जाने की स्थिति में विकल्पों पर विचार कर रही है, ताकि नुकसान को कम से कम किया जा सके।
Coronavirus Update in India: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 65 लाख के पार पहुंचे
Bhashaदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 65 लाख से पार पहुंच गया जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 55 लाख से ज्यादा हो गई। इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 84.13 फीसदी हो गई है।
देश की खबरें | यश गांधी : हर मुश्किल घड़ी में आगे बढ़ने का हौसला हमेशा परिवार से मिला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वह थोड़ा लड़खड़ाकर चलता है, लेकिन जिंदगी की कठिन राह पर पूरे विश्वास से कदम बढ़ा रहा है, उसे बोलने में थोड़ी परेशानी होती है, लेकिन वह अपने विचारों और भावनाओं को पूरे आत्मविश्वास से व्यक्त करता है, उसे गणित को समझने, कुछ पढ़कर सुनाने और लिखने में भी दिक्कत होती है, लेकिन उसने कैट 2019 की परीक्षा 92.5 फीसद नंबरों के साथ पास की है और आज देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार आईआईएम लखनऊ से पढ़ाई कर रहा है। हम बात कर रहे हैं यश गांधी की, जिन्होंने अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास से अपनी हर मुश्किल को आसान कर लिया।
विदेश की खबरें | सीडीसी के विशेषज्ञों के इनकार करने के बावजूद पेंस ने सीमाएं बंद करने का आदेश दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शरण पाना चाह रहे बच्चों समेत करीब 1,50,000 लोगों को सीमाएं बंद किए जाने के कारण उनके देश लौटाया जा चुका है।
खेल की खबरें | हमारे पास कई मैच विजेता हैं, इसलिए ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करना मुश्किल : मोर्गन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से वर्तमान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘फिनिशर’ की भूमिका निभा रहे इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि उनकी टीम में कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं और ऐसे में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करना मुश्किल है।
विदेश की खबरें | अमेरिका में राष्ट्रपतियों के स्वास्थ्य को लेकर जनता को अंधेरे में रखने का लंबा इतिहास
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जहां कई राष्ट्रपतियों की बीमारियां मामूली थी तो कई की बेहद गंभीर और कभी-कभी तो ऐसा हुआ कि जनता को इस सच्चाई का पता लगने में दशकों बीत गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, पहले तो व्हाइट हाउस ने बताया कि उनमें संक्रमण के 'आंशिक लक्षण' हैं लेकिन शुक्रवार शाम तक वह वाल्टर रीड नेशनल मिलिटरी मेडिकल सेंटर में भर्ती हुए। ट्रंप के चिकित्सकों की एक टीम के संवाददाता सम्मेलन के बाद व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने शनिवार को कहा कि ट्रंप शुक्रवार को 'बेहद चिंताजनक' स्थिति से गुजरे हैं और अगला 48 घंटा उनके स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने जा रहा है।
विदेश की खबरें | पोम्पिओ ने एशिया यात्रा का कार्यक्रम छोटा किया; क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के समूह ‘क्वाड’ की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए टोक्यो की यात्रा करेंगे, लेकिन पहले से निर्धारित योजना के अनुसार मंगोलिया और दक्षिण कोरिया नहीं जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
देश की खबरें | महाराष्ट्र में कार पर गत्तों का ढेर गिरने से व्यक्ति की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक पुल से गुजर रहे ट्रक के पलट जाने के बाद उस पर रखा गत्तों का ढेर नीचे से गुजर रही कार पर गिर गया, जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जरुरी जानकारी | आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी बाजार की दिशा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों, ऋण भुगतान पर रोक से जुड़े घटनाक्रमों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विशेषज्ञों ने यह राय जताई।
जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.45 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,45,194.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।
विदेश की खबरें | कोविड-19 से संक्रमित ट्रंप ने कहा: अब बेहतर महसूस हो रहा, जल्द लौटूंगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सेना के अस्पताल में भर्ती कराए गए कोविड-19 से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ‘‘अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं’’ और उन्होंने समर्थन देने के लिए विश्वभर के नेताओं और अमेरिकी जनता का आभार जताया।
जरुरी जानकारी | बीते सप्ताह सरसों, सीपीओ में सुधार, मूंगफली व सोयाबीन में गिरावट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्योहारी मांग बढ़ने के साथ-साथ देश में आयातित तेलों का स्टॉक कम होने से बीते सप्ताह दिल्ली के तेल-तिलहन बाजार में सरसों और कच्चे पामतेल (सीपीओ) में सुधार का रुख रहा। वहीं दूसरी ओर सस्ते आयातित तेल के आगे मांग प्रभावित होने से मूंगफली और सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।
Ram Vilas Paswan Health Update: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के दिल का हुआ ऑपरेशन, बेटे चिराग ने दी जानकारी
Bhashaकेंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान के दिल का ऑपरेशन हुआ है. उनके बेटे चिराग पासवान ने रविवार को यह जानकारी दी. राम विलास पासवान पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं और देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक हैं. वह पिछले कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं.
विदेश की खबरें | आर्मीनिया से झड़प के बीच अजरबैजान ने गांवों पर कब्जे का दावा किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस क्षेत्र में 27 सितंबर को दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था जो अजरबैजान के तहत आता है लेकिन इस पर स्थानीय आर्मीनियाई बलों का नियंत्रण है। यह 1994 में खत्म हुए युद्ध के बाद इस इलाके में सबसे गंभीर संघर्ष है।
Bangalore Drug Case: एचडी कुमारस्वामी ने जांच में पूर्व मुख्यमंत्री के दखल की खबरों पर उठाए सवाल
Bhashaजद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने मीडिया में आई उन खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें कहा गया है कि मादक पदार्थ मामले में मंगलुरू सीसीबी पुलिस की पूछताछ का सामना करने वाली लोकप्रिय टीवी एंकर अनुश्री ने एक पूर्व मुख्यमंत्री से मदद मांगने के लिये संपर्क किया था.
खेल की खबरें | छोटे मैदान पर आक्रामक पारी खेलना चाहता था : अय्यर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में 38 गेंद में नाबाद 88 रन बनाने वाले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि छोटे मैदान पर इस तरह की पारी खेलने का यह सही समय था और वह इसी सोच के साथ उतरे थे ।
उत्तर प्रदेश: मथुरा जिले में किशोरी को भाई और जीजा ने यमुना नदी में फेंका, तैरकर बचाई जान
Bhashaमथुरा जिले में एक किशोरी को उसके सगे भाई और जीजा द्वारा जान से मारने के इरादे से यमुना में फेंक देने का मामला सामने आया है, लेकिन संयोगवश लड़की की जान बच गई. पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया एटा में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने भाई के साथ आगरा में अपनी बहन व बहनोई से मिलने आई थी.
राजस्थान: कोटा में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, पूछताछ जारी
Bhashaराजस्थान के कोटा जिले में सेना के अधिकारियों ने प्लेटफॉर्मों के जरिये कथित रूप से पाकिस्तान के लिये जासूसी करने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार उसके कार्यस्थल से हिरासत में ले लिया। वह का रहने वाला है और कोटा सैन्य क्षेत्र में अनुबंध पर बढ़ई का काम करता है।
Hathras Gangrape Case: हाथरस की घटना पर BJP विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा- संस्कार से बलात्कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं
Bhashaहाथरस की घटना की पृष्ठभूमि में बलिया के भाजपा विधायकके एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है. विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को चांदपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि, "संस्कार से बलात्कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं." सिंह के इस बयान की कांग्रेस ने निंदा की है.