राजस्थान: कोटा में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, पूछताछ जारी

राजस्थान के कोटा जिले में सेना के अधिकारियों ने प्लेटफॉर्मों के जरिये कथित रूप से पाकिस्तान के लिये जासूसी करने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार उसके कार्यस्थल से हिरासत में ले लिया। वह का रहने वाला है और कोटा सैन्य क्षेत्र में अनुबंध पर बढ़ई का काम करता है।

गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कोटा/राजस्थान, 4 अक्टूबर: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में सेना के अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के जरिये कथित रूप से पाकिस्तान के लिये जासूसी करने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार उसके कार्यस्थल से हिरासत में ले लिया. वह उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का रहने वाला है और कोटा सैन्य क्षेत्र में अनुबंध पर बढ़ई का काम करता है.

सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीमें संदिग्ध जासूस से संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं.

कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने कहा कि संदिग्ध की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत के निवासी इमरान (Imran) के रूप में हुई है. वह शहर के सैन्य क्षेत्र में अनुबंध पर बढ़ई का काम करता है.

यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद: पाकिस्तान के PM इमरान खान ने राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित करने का दिया आदेश

शनिवार को उसे उसके कार्यस्थल से पकड़ा गया. वह बीते दो महीने से यहां काम कर रहा है. भीमगंज मंडी थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इमरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों और वाट्सऐप (WhatsApp) समूहों के जरिये लगातार पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में था.

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Scorecard: दुबई में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा, फातिमा सना ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट