विदेश की खबरें | पोम्पिओ ने एशिया यात्रा का कार्यक्रम छोटा किया; क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के समूह ‘क्वाड’ की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए टोक्यो की यात्रा करेंगे, लेकिन पहले से निर्धारित योजना के अनुसार मंगोलिया और दक्षिण कोरिया नहीं जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

वाशिंगटन, चार अक्टूबर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के समूह ‘क्वाड’ की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए टोक्यो की यात्रा करेंगे, लेकिन पहले से निर्धारित योजना के अनुसार मंगोलिया और दक्षिण कोरिया नहीं जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

पोम्पिओ चार अक्टूबर से आठ अक्टूबर के बीच जापान, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया का दौरा करने वाले थे।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी की त्रिपुरा सीएम बिप्लब कुमार देब के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर की चर्चा.

विदेश विभाग ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि पोम्पिओ के अक्टूबर में फिर से एशिया की यात्रा करने की उम्मीद है और उनके यात्रा कार्यक्रम को पुन:र्निर्धारित किया जाएगा।

विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने कहा कि पोम्पिओ चार से छह अक्टूबर के बीच टोक्यो की यात्रा करेंगे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़े 3.47 करोड़ के पार, अब तक 1,031,528 संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘टोक्यो में क्वाड विदेश मंत्रियों के साथ योजनाबद्ध बैठकें हिंद-प्रशांत क्षेत्र के मुद्दों पर केंद्रित होंगी।’’

दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया-जापान-अमेरिका मंत्रिस्तरीय बैठक छह अक्टूबर को टोक्यो में होगी जिसमें संबंधित देशों के विदेश मंत्री कोविड-19 के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और महामारी से उत्पन्न विभिन्न चुनौतियों के लिए समन्वित प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर चर्चा करेंगे।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर चतुष्पक्षीय गठबंधन की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए छह से सात अक्टूबर तक टोक्यो की यात्रा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर अपने जापानी समकक्ष तोशीमित्सु मोतेगी के साथ वार्ता करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट