एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए 49 उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 49 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी।
देश की खबरें | जावड़ेकर ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर नजर रखने के लिए 50 टीमें तैनात की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के मौसम में सर्वाधिक प्रदूषित स्थलों (हॉटस्पॉट) पर नजर रखने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की 50 टीमें तैनात की और पंजाब सरकार से पराली जलाने पर रोक लगाने की भी अपील की।
जरुरी जानकारी | ‘जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिये राज्यों की तरफ से केन्द्र लेगा कर्ज, राजकोषीय घाटे पर नहीं पड़ेगा असर’
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केन्द्र और कुछ राज्यों के बीच विवाद का विषय बने जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे को सुलझाने की दिशा में पहल करते हुये केन्द्र सरकार ने माल एवं सेवाकर (जीएसटी) राजस्व में संभावित कमी की भरपाई के लिये राज्यों की तरफ से खुद 1.1 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेने की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में वक्तव्य जारी किया है।
देश की खबरें | व्यक्ति ने पत्नी को एक साल तक शौचालय में बंद रखा, मुक्त कराई गई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में स्तब्ध करने वाली घटना सामने आई है जहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को करीब एक साल से शौचालय में बंद रखा था। आरोपी का कहना है कि पत्नी को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या है जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।
देश की खबरें | भाजपा नेता ने सरेआम की गोली मारकर हत्या, उपजिलाधिकारी समेत कई अफसर निलम्बित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में बृहस्पतिवार अपरान्ह सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर बुलायी गयी बैठक के दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया है।
देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,789 नए मामले, संक्रमण से 23 और लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,789 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 3,15,929 हो गया। वहीं 23 और मरीजों की मौत के बाद इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,089 पर पहुंच गई। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | अभिनेता, पिता के खिलाफ ट्रेडमार्क कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सचिन जोशी और उनके पिता जे एम जोशी के खिलाफ ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत कथित रूप से ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने प. बंगाल सरकार से पूजा समितियों को 50 हजार रुपये देने का औचित्य पूछा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से जानना चाहा है कि जब कोविड-19 महामारी की वजह से राज्य में मितव्ययता के उपाय किये जा रहे है तो सामुदायिक दूर्गा पूजा के लिए 50 हजार रुपये देने का क्या औचित्य है।
देश की खबरें | लक्ष्मी विलास होटल मामला: राजस्थान उच्च न्यायालय ने सुनवाई सोमवार तक स्थगित की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान उच्च न्यायालय ने उन याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी, जिनमें उदयुपर स्थित लक्ष्मी विलास पैलेस होटल को दो दशक पहले बेचने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी तथा चार अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को निरस्त करने का आग्रह किया गया है।
देश की खबरें | गलत तरीके से कार चलाने वाले के बोनट पर चढ़ गया दिल्ली यातायात पुलिस का कांस्टेबल, वीडियो वायरल हुआ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावनी क्षेत्र में कथित तौर पर गलत तरीके से कार चला रहे व्यक्ति को रोकने की कोशिश के दौरान वाहन नहीं रोकने पर दिल्ली यातायात पुलिस का कांस्टेबल कार के बोनट पर चढ़ गया और वह करीब आधा किलोमीटर तक इस पर बैठा रहा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | यूरोप में कोविड-19 को रोकने के लिये पाबंदियां बिल्कुल जरूरी है :डब्ल्यूएचओ के यूरोप कार्यालय प्रमुख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, जर्मनी, चेक गणराज्य और इटली में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सामने आ रहे संक्रमण के मामलों के चलते यह आशंका बढ़ गई है कि महामारी यूरोप में अनियंत्रित होते जा रही है।
देश की खबरें | क्रिकेटर मुथेया मुरलीधरन पर बन रही फिल्म में काम करने वाले अभिनेता का विरेाध
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर बन रही फिल्म ‘800’ में मुख्य किरदार निभाने की हामी भरने वाले तमिल अभिनेता विजय सेतुपति विरोध का सामना कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुरलीधरन ने तमिलों से विश्वासघात किया इसलिए सेतुपति को इसमें काम नहीं करना चाहिए।
देश की खबरें | मुंबई में हुई लाखों रुपये की चोरी का आरोपी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पिछली 18 फरवरी को मुंबई के नेहरू नगर इलाके में हुई करीब 30 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी के वांछित आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
देश की खबरें | भारत और चीन के बीच वार्ता चल रही है, पहले से कोई अनुमान नहीं लगाना चाहता: जयशंकर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और चीन सीमा गतिरोध को हल करने के लिए वार्ता कर रहे हैं और यह दोनों देशों के बीच की गोपनीय बात है।
जरुरी जानकारी | बाजार में जबर्दस्त गिरावट से निवेशकों के 3.25 लाख करोड़ रुपये डूबे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट से बृहस्पतिवार को निवेशकों की 3.25 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई। शेयर बाजारों में पिछले दस कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को थम गया।
देश की खबरें | जेट एयरवेज के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में ईडी की यचिका अदालत ने की खारिज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक सत्र अदालत ने जेट एयरवेज के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को हस्तक्षेप का आदेश देने से मना करने संबंधी एक मजिस्ट्रेट अदालत के फैसले के खिलाफ दायर समीक्षा याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।
देश की खबरें | तलाक पर मुस्लिम पति को दंडित करने के प्रावधान को रद्द करने की याचिका पर केंद्र से जवाब तलब
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक मुस्लिम पति द्वारा पत्नी को तलाक देने के मामले में दंडित करने के प्रावधान को असंवैधानिक घोषित करने के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।
देश की खबरें | मोदी ने सीरो सर्वेक्षण, कोरोना की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ उच्च स्तरीय तैयारियों और निरंतर निगरानी की आवश्यकता रेखांकित करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को सीरो सर्वेक्षण के साथ-साथ जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया।
जरुरी जानकारी | हर्ष वर्द्धन ने कोल इंडिया की थैलीसीमिया के गरीब मरीजों के इलाज वाली सीएसआर पहल की तारीफ की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्द्धन ने कोल इंडिया की 12 वर्ष से कम आयु के थैलीसीमिया से पीड़ित वंचित तबके के मरीजों के इलाज में मदद करने वाली कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल की तारीफ की।
जरुरी जानकारी | खाद्य तेल आयात पर निर्भरता कम करने के लिये राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन की जल्द घेषणा करे सरकार: एसईए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य तेल उद्योग के संगठन ‘सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए)’ ने देश को खाद्यतेलों के मामले में ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए सरकार से जल्द से जल्द ‘राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन’ (एनएमईओ) की घोषणा करने का आग्रह किया है।