देश की खबरें | कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए 49 उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 49 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 49 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी।

इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश की वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के उप चुनाव के लिए प्रवेश कुमार मिश्रा को टिकट दिया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर चुनावी शपथ पत्र में जानकारी छिपाने का लगाया आरोप.

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में कुल 49 नाम शामिल हैं। इस तरह पार्टी ने राजद और वाम दलों के साथ गठबंधन के तहत अपने हिस्से में आई कुल 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

यह भी पढ़े | पंजाब में कोविड-19 के 511 नए मामले आए सामने, एक दिन में 29 मरीजों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,26,230 हुई: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पार्टी उम्मीदवारों की आखिरी सूची में जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा औेर लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी के नाम भी शामिल हैं। लव को बांकीपुर और सुभाषिनी को बिहारीगंज से टिकट मिला है।

इस चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल कर कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\