जरुरी जानकारी | बाजार में जबर्दस्त गिरावट से निवेशकों के 3.25 लाख करोड़ रुपये डूबे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट से बृहस्पतिवार को निवेशकों की 3.25 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई। शेयर बाजारों में पिछले दस कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को थम गया।
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट से बृहस्पतिवार को निवेशकों की 3.25 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई। शेयर बाजारों में पिछले दस कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को थम गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,066.33 अंक या 2.61 प्रतिशत के नुकसान से 39,728.41 अंक पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.
बाजार में गिरावट के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 3,25,464.52 करोड़ रुपये घटकर 1,57,31,141.32 करोड़ रुपये पर आ गया।
चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगाड़िया ने कहा, ‘‘अमेरिका में प्रोत्साहन की उम्मीद धूमिल पड़ने तथा यूरोप में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने से वैश्विक बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चला। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से स्थानीय बाजारों में भी गिरावट आई।’’
यह भी पढ़े | Monalisa Hot Photo: वजन घटाने के बाद भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने दिखाई अपनी कातिल अदाएं, पहनी हॉट ड्रेस.
एशियन पेंट्स को छोड़कर सेंसेक्स में शामिल सभी शेयर नुकसान में रहे।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)