देश की खबरें | गलत तरीके से कार चलाने वाले के बोनट पर चढ़ गया दिल्ली यातायात पुलिस का कांस्टेबल, वीडियो वायरल हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावनी क्षेत्र में कथित तौर पर गलत तरीके से कार चला रहे व्यक्ति को रोकने की कोशिश के दौरान वाहन नहीं रोकने पर दिल्ली यातायात पुलिस का कांस्टेबल कार के बोनट पर चढ़ गया और वह करीब आधा किलोमीटर तक इस पर बैठा रहा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावनी क्षेत्र में कथित तौर पर गलत तरीके से कार चला रहे व्यक्ति को रोकने की कोशिश के दौरान वाहन नहीं रोकने पर दिल्ली यातायात पुलिस का कांस्टेबल कार के बोनट पर चढ़ गया और वह करीब आधा किलोमीटर तक इस पर बैठा रहा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि कांस्टेबल ने फैंसी नंबर प्लेट लगी कार को रोकने का प्रयास किया जोकि बेहद गलत तरीके से वाहन चला रहा था।
पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल महिपाल यादव ने जांच के लिए वाहन को रोका लेकिन जब चालक ने भागने का प्रयास किया तो यादव कार के बोनट पर कूद गए।
सोमवार शाम को धौला कुआं के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
वीडियो में यादव सफेद रंग की आई20 कार पर दिखाई दे रहे हैं, जिसे चालक टेढ़ा-मेढ़ा चला रहा है और इसके बाद कांस्टेबल जमीन पर गिर गए। इस घटना में यादव को कुछ चोटें भी आई हैं।
पुलिस ने कहा कि चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन बाद में पुलिस और अन्य लोगों ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी शुभम के तौर पर हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुभम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)