एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | तृणमूल के असंतुष्ट मंत्री को भाजपा सांसद ने दिया पार्टी में शामिल होने का न्योता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी को भाजपा में शामिल होने का न्योता दिया।
देश की खबरें | जम्मू कश्मीर आबकारी घोटाला: 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप निर्धारण की प्रक्रिया प्रारंभ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के आबकारी घोटाले में 24 साल की कानूनी लड़ाई के बाद एक सेवानिवृत आईएएस अधिकारी एवं चार सरकारी कर्मियों समेत 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी।
खेल की खबरें | धोनी ने स्पष्ट किया, आईपीएल में खेलते रहेंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते हुए नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को वर्तमान सत्र में जब अपना अंतिम लीग मैच खेलने के लिये उतरा तो भारत के विश्व कप विजेता कप्तान ने स्पष्ट किया कि यह उनका इस फ्रेंचाइजी की तरफ से आखिरी मैच नहीं है।
जरुरी जानकारी | भारत बायोटेक 2021 की दूसरी तिमाही में पेश करेगी कोविड टीका कोवैक्सीन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक कोविड-19 के लिये अपने वैक्सीन (टीके) को अगले साल दूसरी तिमाही में पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारतीय नियामक प्राधिकरणों से अपेक्षित मंजूरी मिल जाने की स्थिति में कंपनी की यह योजना है।
जरुरी जानकारी | ‘आरबीआई कहता है’ के प्रभाव का आकलन कराएगा रिजर्व बैंक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक अपने मल्टी मीडिया जन-जागरूकता अभियान ‘आरबीआई कहता है’ के प्रभाव का आकलन करने जा रहा है। केंद्रीय बैंक ने यह अभियान 14 भाषाओं में शुरू किया था। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित बैंकिंग और और वित्तीय व्यवहार के प्रति जागरूक करना है।
देश की खबरें | छात्रों को डिजिटल शिक्षा मुहैया कराने में शिक्षकों की मदद कर रहे हैं कई ऑनलाइन मंच
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिक्षकों को ‘कोरोना योद्धा’ मानते हुए कई ऑनलाइन मंच महामारी के दौरान निर्बाध ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन और छात्रों के साथ संवाद के लिए शिक्षकों को अपनी सेवाओं की पेशकश कर रहे हैं।
देश की खबरें | मणिपुर में बराक नदी पर स्थित बेली पुल ध्वस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में रेत लदे एक ट्रक के गुजरने के दौरान बराक नदी पर स्थित ‘बेली पुल’ के ध्वस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
जरुरी जानकारी | अक्टूबर में 13.38 प्रतिशत बढ़ी बिजली खपत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में बिजली की खपत इस साल अक्टूबर में 13.38 प्रतिशत बढ़कर करीबी 111 अरब यूनिट हो गयी। इसकी बड़ी वजह औद्योगिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों की ओर से बिजली की मांग बढ़ना है।
देश की खबरें | उप्र में ‘‘डबल-डबल युवराज’’ का जो हाल हुआ, वही बिहार में भी होगा : मोदी का राहुल, तेजस्वी पर तंज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिहार में एक तरफ ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार है , तो दूसरी तरफ ‘‘डबल-डबल युवराज’’ हैं। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश चुनाव में जो हाल ‘‘डबल-डबल युवराज’’ का हुआ, वही हाल बिहार में भी खासतौर पर जंगलराज के युवराज का होगा।
देश की खबरें | यातायात माह के तहत नोएडा में यातायात रैली को दिखाई गई हरी झंडी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में नवंबर में मनाए जा रहे यातायात माह के तहत रविवार को यहां सेक्टर 108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से एक यातायात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
खेल की खबरें | रोहित की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उनके फिर से चोटिल होने का खतरा: शास्त्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को वापसी करने में जल्दबाजी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘उनके फिर से चोटिल होने का खतरा है’।
जरुरी जानकारी | निवेशकों ने मुनाफा काटा, सितंबर तिमाही में इक्विटी एमएफ से 7,200 करोड़ रुपये की निकासी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों ने इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड से जुलाई-सितंबर के दौरान 7,200 करोड़ रुपये की निकासी की है। तिमाही के दौरान ऊंचे मूल्यांकन पर निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की।
देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के लोग राज्य सरकार के केंद्र के साथ टकराव की कीमत अदा कर रहे हैं: राज्यपाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि राज्य के लोग केंद्र और तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच 'एक ऐसी लड़ाई की कीमत अदा कर रहे हैं जिसे टाला जा सकता है।’
जरुरी जानकारी | एफपीआई ने अक्टूबर में लगाये 22 हजार करोड़ रुपये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय बाजारों में अक्टूबर में 22,033 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदार की। इसकी मुख्य वजहें आर्थिक गतिविधियों का पुन: शुरू होना तथा कंपनियों का बढ़िया तिमाही परिणाम रहा।
देश की खबरें | पुडुचेरी में मनाया गया 67वां विलय दिवस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में रविवार को 67वां विलय (मुक्ति) दिवस मनाया गया।
खेल की खबरें | अलीम डार ने सर्वाधिक वनडे में अंपायरिंग का रूडी कर्टजन का रिकार्ड तोड़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अलीम डार ने रविवार को यहां पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक मैचों में मैदानी अंपायर की भूमिका निभाने का नया रिकार्ड बनाया। यह डार का अंपायर के रूप में 210वां वनडे मैच है।
देश की खबरें | वर्ष 2019-20 के दौरान गोद लिए गए कुल 3,531 बच्चों में 2,061 लड़कियां : सरकारी आंकड़े
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में 31 मार्च को समाप्त हुए एक साल में कुल 3,531 बच्चों को गोद लिया गया जिनमें 2,061 लड़कियां शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
जरुरी जानकारी | कीमतों में उछाल, आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ आलू, प्याज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आलू और प्याज के दाम आज आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहे हैं। इस समय एक-एक किलो आलू और प्याज खरीदने के लिए 150 रुपये भी पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे समय जबकि आम लोग कोविड-19 की वजह से पहले ही काफी संकट में हैं, इन सब्जियों की कीमतों में आए उछाल से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
जरुरी जानकारी | वेदांता, अडाणी, अन्य वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला ब्लॉक हासिल करने की दौड़ में
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में पहली बार वाणिज्यिक खनन के लिए सोमवार से शुरू हो रही कोयला ब्लॉक की नीलामी में वेदांता, जिंदल स्टील एंड पावर, अडाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी कंपनियां शामिल होंगी। सरकार ने इसके तहत 19 कोयला ब्लॉक रखे हैं।
देश की खबरें | धार्मिक स्थल संबंधी विवाद उठाने पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून के प्रावधानों को उच्चतम न्यायालय में चुनौती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर 1991 के उस कानून के कुछ प्रावधानों की वैधता को चुनौती दी गई है, जो किसी पूजास्थल पर पुन: दावा करने या 15 अगस्त, 1947 के समय उसकी जो प्रकृति थी, उसमें बदलाव के लिए मुकदमा दायर करने पर प्रतिबंध लगाते हैं।