जरुरी जानकारी | वेदांता, अडाणी, अन्य वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला ब्लॉक हासिल करने की दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में पहली बार वाणिज्यिक खनन के लिए सोमवार से शुरू हो रही कोयला ब्लॉक की नीलामी में वेदांता, जिंदल स्टील एंड पावर, अडाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी कंपनियां शामिल होंगी। सरकार ने इसके तहत 19 कोयला ब्लॉक रखे हैं।

नयी दिल्ली, एक नवंबर देश में पहली बार वाणिज्यिक खनन के लिए सोमवार से शुरू हो रही कोयला ब्लॉक की नीलामी में वेदांता, जिंदल स्टील एंड पावर, अडाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी कंपनियां शामिल होंगी। सरकार ने इसके तहत 19 कोयला ब्लॉक रखे हैं।

कोयला मंत्रालय इन ब्लॉक की इलेक्ट्रॉनिक नीलामी दो से नौ नवंबर तक लगातार आठ दिन करेगा।

यह भी पढ़े | Unlock 6.0 Guidelines: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, शादी समारोहों में अधिकतम 200 लोगों हो सकते हैं शामिल.

मंत्रालय की सूचना के मुताबिक सोमवार को पांच कोयला ब्लॉक की नीलामी की जाएगी। ये ब्लॉक झारखंड में चकला, महाराष्ट्र में मारकी मांगली-2, ओडिशा में राधिकापुर (पश्चिम), महाराष्ट्र में ताक्ली-जेना-बेलोरा (उत्तर) और ताक्ली-जेना-बेलोरा (दक्षिण) एवं मध्य प्रदेश में उरतन हैं।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और अडाणी एंटरप्राइजेज जैसी कंपनियां नीलामी में झारखंड के चकला ब्लॉक को पाने के लिए बोलियां लगाएंगी।

यह भी पढ़े | Corona Update India: भारत में कोविड के 47 हजार नए मामले, कुल आंकड़े 81.8 लाख हुए.

इसी तरह ओडिशा में राधिकापुर (पश्चिम) कोयला ब्लॉक को हासिल करने की दौड़ में जिंदल स्टील एंड पावर और वेदांता लिमिटेड होंगी।

महाराष्ट्र में मारकी मांगली-2 कोयला ब्लॉक के लिए यजदानी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, आंध्र प्रदेश खनिज विकास निगम और रेफेक्स इंडस्ट्रीज बोलियां लंगाएंगी। जबकि राज्य के ताक्ली-जेना-बेलोरा (उत्तर) और ताक्ली-जेना-बेलोरा (दक्षिण) कोयला ब्लॉक के लिए ऑरबिंदो रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर और सनफ्लैग आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड प्रतिस्पर्धा करेंगी।

मध्य प्रदेश के कोयला ब्लॉक को हासिन करने की दौड़ में जेएमएस माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड और स्ट्राटाटेक मिनरल रिसोर्सेज शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कोयला क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलने की घोषाणा जून में की थी। सरकार की योजना कुल 41 कोयला ब्लॉकों वाणिज्यिक खनन पर देने की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\