देश की खबरें | छात्रों को डिजिटल शिक्षा मुहैया कराने में शिक्षकों की मदद कर रहे हैं कई ऑनलाइन मंच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिक्षकों को ‘कोरोना योद्धा’ मानते हुए कई ऑनलाइन मंच महामारी के दौरान निर्बाध ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन और छात्रों के साथ संवाद के लिए शिक्षकों को अपनी सेवाओं की पेशकश कर रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक नवम्बर शिक्षकों को ‘कोरोना योद्धा’ मानते हुए कई ऑनलाइन मंच महामारी के दौरान निर्बाध ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन और छात्रों के साथ संवाद के लिए शिक्षकों को अपनी सेवाओं की पेशकश कर रहे हैं।

एक भारतीय वीडियो कान्फ्रेंस प्लेटफार्म ‘वीडियोह’ ने शिक्षकों को एक वर्ष के लिए मुफ्त सेवाएं देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े | Covid-19 Vaccine Update: सबसे पहले स्वास्थ्य सेवाकर्मियों को लगेगा कोविड वैक्सीन, वितरण में लगेगा एक साल.

पैरट सॉल्यूशंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नवनीत जुत्सी ने कहा, ‘‘कोविड-19 के दौरान शिक्षकों ने शिक्षा को जारी रखने के लिए अपने को ढाला है और नयी चीजे सीखी हैं। निराशा के बजाय, उन्होंने शिक्षा जारी रखने के लिए नए तरीके और तकनीक अपनाई है। इन कोरोना योद्धाओं का शुक्रिया अदा करने का यह हमारा तरीका है।’’

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में विश्वविद्यालयों और स्कूलों को 16 मार्च को बंद कर दिया गया था। 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई थी और अधिकांश शिक्षण संस्थान तब से ऑनलाइन शिक्षण का संचालन कर रहे हैं, जिससे शिक्षा प्रणाली में एक बड़ा बदलाव आया है।

यह भी पढ़े | Hyderabad: बीजेपी कार्यालय के सामने किसान ने की आत्मदाह की कोशिश, बचाया गया.

इसी तरह, ‘क्लासडोजो’ एक मुफ्त शैक्षिक ऐप है जो शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को ऑनलाइन संवाद करने में सक्षम बनाता है।

एक प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘यह शिक्षकों को एक आभासी कक्षा बनाने की अनुमति देता है जिसमें वे वीडियो और चित्र साझा कर सकते हैं। ऐप पर एक अकाउंट केवल शिक्षक द्वारा बनाया जा सकता है। छात्र शिक्षक द्वारा भेजे गए एक्सेस कोड के साथ आभासी कक्षा तक पहुंच बना सकते हैं।’’

‘एक-स्टेप’ एक ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म है जो शिक्षकों को स्कूली छात्रों के लिए मुफ्त सामुदायिक-स्रोत वाली शैक्षिक सामग्री बनाने, साझा करने और वितरित करने की अनुमति देता है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐप पर कई शैक्षणिक वीडियो हैं जिस तक छात्र किसी भी समय पहुंच बना सकते हैं और आत्मनिर्भर तरीके से सीख सकते हैं।’’

खान अकादमी ने अपने शिक्षकों को प्रत्येक पाठ को लेकर छात्रों की प्रगति पर नजर रखने में मदद करने के लिए एक ऐप मुहैया कराया है।

‘लैबएक्सचेंज’ एक निःशुल्क ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है जो विभिन्न स्रोतों से वीडियो सहित उच्च गुणवत्ता की सामग्री एकसाथ लाता है। यह प्लेटफार्म हार्वर्ड विश्वविद्यालय के कला एवं विज्ञान संकाय के साथ मिलकर बनाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\