एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | शाह ने दिल्ली में सचल आरटी-पीसीआर जांच प्रयोगशाला का उद्घाटन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में सचल आरटी-पीसीआर जांच प्रयोगशाला का उद्घाटन किया, जिसके जरिए सिर्फ 499 रुपये में कोविड-19 की जांच कराई जा सकेगी और छह घंटे में परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे।
जरुरी जानकारी | विश्व निवेशक सप्ताह में वित्तीय साक्षरता की भेरी बजा रहा है एनएसई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के प्रमुख शेयर बाजार एनएसई ने सोमवार को कहा कि वह एक विशेष मुहिम के साथ विश्व निवेशक सप्ताह 2020 मना रहा है। इस विशेष मुहिम को ‘रिंग दी बेल फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी’ (वित्तीय साक्षरता की भेरी) नाम दिया गया है।
देश की खबरें | तरुण गोगोई का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को होगा, असम में तीन दिन का राजकीय शोक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया जाएगा। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | तरुण गोगोई : कांग्रेस के दिग्गज जिन्होंने आगे रहकर असम का नेतृत्व किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘‘मैं कांग्रेस का आदमी हूं और अपने जीवन की अंतिम सांस तक कांग्रेस का आदमी ही रहूंगा।’’
देश की खबरें | होटल कारोबारी ने विजयन एवं चेन्नीतला पर साधा निशाना, केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नये घटनाक्रम के तहत होटल कारोबारी बीजू रमेश ने कांग्रेस नीत पिछली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार के दौरान हुए बार रिश्वतखोरी घोटाले के सिलसिले में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला पर आरोप लगाये।
देश की खबरें | लव जिहाद : एसआईटी ने सौंपी अपनी जांच रिपोर्ट, किसी तरह की साजिश के सुबूत नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर जिले में कथित 'लव जिहाद' के प्रकरणों की जांच के लिये गठित विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को सौंप दी। जांच में किसी तरह की साजिश की बात सामने नहीं आयी है।
जरुरी जानकारी | 30 हजार शिल्पकारों तक पहुंचा रिलायंस रिटेल का ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस रिटेल ने सोमवार को कहा कि उसने स्थानीय स्तर पर तैयार शिल्प उत्पादों को बढ़ावा देते हुए इस त्योहारी सत्र में 50 से अधिक जीआई क्लस्टर के 40 हजार से अधिक ऐसे उत्पादों को अपने ग्राहकों के समक्ष प्रदर्शित किया है।
देश की खबरें | तेजस्वी ने नीतीश से नए शिक्षा मंत्री को लेकर स्थिति स्पष्ट करने कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य के नए शिक्षा मंत्री को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
खेल की खबरें | अफरीदी श्रीलंका की फ्लाइट छूटी, अपनी टीम के एलपीएल के दो मैच में नहीं खेलना तय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के हरफनमौला शाहिद अफरीदी की सोमवार को श्रीलंका की फ्लाइट छूट गयी जिससे वह शुरूआती लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में अपनी फ्रेंचाइजी गॉल ग्लैडिएटर्स के कम से कम पहले दो मैचों में उपलब्ध नहीं हो पायेंगे।
देश की खबरें | अदालत ने पूर्व विशेष मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट को रिश्वत लेने के जुर्म में पांच साल कैद की सजा सुनाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व विशेष मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट को रिश्वत लेने के जुर्म में पांच साल कैद की सजा सुनाई है और कहा कि उसे पर्याप्त सजा नहीं दी गई तो लोगों का न्याय देने वाली व्यवस्था पर से भरोसा उठ जाएगा।
देश की खबरें | आपत्तिजनक सामग्री के पीड़ित से नए लिंक पर नजर रखने की उम्मीद नहीं की जा सकती: उच्च न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि आपत्तिजनक ऑनलाइन सामग्री के पीड़ित व्यक्ति से नए लिंक पर नजर रखने और हर बार शिकायत करने की उम्मीद नहीं की जा सकती तथा इस समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की आवश्यकता है।
देश की खबरें | विदेश सचिव ने पाकिस्तान स्थित जेईएम के नाकाम हमले के बारे में प्रमुख देशों के दूतों को अवगत कराया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने जम्मू के नगरोटा में आतंकवादी संगठन जेईएम के सुनियोजित हमले की घटना के बारे में अमेरिका, रूस और फ्रांस समेत कुछ विदेशी राजनयिकों के समूह को सोमवार को अवगत कराया। समय रहते सुरक्षा बलों ने 19 नवंबर को आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया था।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव में नामांकन पत्र रद्द करने के मामले में न्यायालय का मंगलवार को फैसला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय 2019 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सीमा सुरक्षा बल के बर्खास्त जवान तेज बहादुर का नामांकन रद्द होने के मामले में दायर अपील पर मंगलवार को फैसला सुनायेगा।
देश की खबरें | न्यायालय ने सेना में महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि सेना में महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन देने पर विचार करने के उसके फैसले पर केन्द्र ने अमल कर दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा, ‘‘यह हमारे राष्ट्र की विजय है जो चाहता है कि महिलायें सर्वोच्च स्थान प्राप्त करें।’’
देश की खबरें | सोनिया ने तरुण गोगोई के निधन पर दुख जताया, गौरव को पत्र लिखकर संवेदना प्रकट की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि गोगोई पार्टी के कद्दावर नेता थे, जो लोगों के बीच अपने विवेक, दृष्टिकोण और योग्यता के लिए सम्मान रखते थे।
जरुरी जानकारी | निकाले गए संविदा पायलटों को कम से कम एक महीने का वेतन देने पर विचार के एअर इंडिया: अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एअर इंडिया से संविदा पर रखे उन पायलटों को कम से कम एक महीने का वेतन देने पर विचार करने को कहा कि जिनकी सेवा अप्रैल में निलंबित कर दी गयी और बाद में उन्हें अगस्त में बर्खास्त कर दिया गया।
जरुरी जानकारी | एस एंड पी ने औद्योगिक घरानों को बैंक लाइसेंस देने के सुझाव पर संदेह जताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत में पिछले कुछ साल में कर्ज लौटाने में बड़ी कंपनियों की चूक की परिस्थिति और कंपनी संचालन की कमजोरियों का उल्लेख करते हुए बड़े औद्योगिक घरानों को बैंक चलाने का लाइसेंस दिए जाने के सुझाव पर संदेह जताया है।
देश की खबरें | एलडीएफ सरकार ने केरल पुलिस कानून में विवादित संशोधन पर रोक लगाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार ने देशभर में आलोचना के बाद राज्य पुलिस अधिनियम में विवादित संशोधन पर सोमवार को रोक लगाने का फैसला किया। इस संशोधन से देश में सियासी तूफान मच गया और लोगों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मीडिया पर हमला बताया।
जरुरी जानकारी | मूंगफली में सुधार, पाम एवं पामोलीन तथा सोयाबीन में गिरावट, सरसों तेल तिलहन पूर्ववत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मांग बढ़ने के बीच मंडियों में कम आवक से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में सुधार आया वहीं बिनौला से महंगा बैठने के कारण सोयाबीन तथा विदेशों में तेज होने के बावजूद जाड़े में मांग घटने से पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई।
देश की खबरें | रेलवे ने कॉरपोरेट ट्रेनों तेजस के परिचालन को निलंबित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के बीच यात्रियों की कमी की वजह से आईआरसीटीसी द्वारा लखनऊ से दिल्ली और अहमदाबाद से मुंबई के लिए चलाई जाने वाले अपनी कॉरपोरेट ट्रेनों के परिचालन को निलंबित कर दिया है।