जरुरी जानकारी | 30 हजार शिल्पकारों तक पहुंचा रिलायंस रिटेल का ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस रिटेल ने सोमवार को कहा कि उसने स्थानीय स्तर पर तैयार शिल्प उत्पादों को बढ़ावा देते हुए इस त्योहारी सत्र में 50 से अधिक जीआई क्लस्टर के 40 हजार से अधिक ऐसे उत्पादों को अपने ग्राहकों के समक्ष प्रदर्शित किया है।

नयी दिल्ली, 23 नवंबर रिलायंस रिटेल ने सोमवार को कहा कि उसने स्थानीय स्तर पर तैयार शिल्प उत्पादों को बढ़ावा देते हुए इस त्योहारी सत्र में 50 से अधिक जीआई क्लस्टर के 40 हजार से अधिक ऐसे उत्पादों को अपने ग्राहकों के समक्ष प्रदर्शित किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके तीन साल पुराने अभियानों ‘इंडी बाय एजियो’ और स्वदेश का प्रत्यक्ष परिणाम हुआ है कि स्थानीय शिल्पियों को रोजगार व बिक्री के प्रत्यक्ष आयाम मिलने लगे हैं। इन कार्यक्रमों से 30 हजार से अधिक हस्तशिल्पियों को फायदा हुआ है।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

कंपनी के अनुसार ये हस्तशिल्पी वस्त्र, परिधान, हस्तशिल्प और हाथ से निर्मित प्राकृतिक सामानों की 600 से अधिक कला किस्मों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कंपनी ने कहा कि इंडी बाय एजियो स्थानीय शिल्पियों और हस्तशिल्प उत्पादों के लिये एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है। यह खूबसूरती से विस्तृत जीवन शैली के उत्पादों में परिधान से लेकर होम फर्निशिंग, आभूषण और जूते जैसे सामानों आदि को पेश करता है। इनमें इकत, शिबोरी, बनारसी, बाग, अजरख से लेकर जामदानी, तंगेल, चंदेरी आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

बयान में कहा गया है कि इंडी रेंज गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित पूरे भारत के 50 से अधिक जीआई शिल्प समूहों से प्राप्त की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड