एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | मप्र: सतना में दो लड़कियां बोरवेल में गिरीं, एक का शव बरामद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सतना जिले के एक गांव में खेत में बने बोरवेल में दो नाबालिग लड़कियां रविवार को गिर गईं जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरी लड़की की तलाश जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जनकल्याण की अनदेखी, ध्रुवीकरण पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर जनकल्याण की अनदेखी करने और चुनाव जीतने के लिए ध्रुवीकरण पर ध्यान केंद्रित करने का रविवार को आरोप लगाया। पार्टी के एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया।
देश की खबरें | कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े सौहार्द बिगाड़ने की "पूर्व नियोजित साजिश": दिल्ली भाजपा प्रमुख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शाहदरा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े बिखरे पाए जाने के बाद दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को आरोप लगाया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की ‘‘पूर्व नियोजित साजिश’’ चल रही है।
देश की खबरें | केरल के राज्यपाल ने वामपंथी विचारधारा को 'अमानवीय' बताया, सदानंदन के रास मनोनयन की सराहना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को माकपा की विचारधारा को “अमानवीय” बताया और भाजपा के नव मनोनीत राज्यसभा सदस्य सी सदानंदन मास्टर का उदाहरण दिया, जिन्होंने दशकों पहले कथित तौर पर मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए क्रूर हमले में अपने दोनों पैर खो दिए थे।
देश की खबरें | करुणा सबसे जटिल संघर्षों को भी शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा सकती है: दलाईलामा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा कि युद्धों के कारण होने वाला दुख उन्हें व्यथित करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने "कथित दुश्मनों" को भी इंसान के रूप में देखें, क्योंकि ऐसी करुणा सबसे जटिल संघर्षों को भी शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा सकती है।
देश की खबरें | बेटी की हत्या का मुकदमा वापस लेने से मना करने पर महिला पर जानलेवा हमला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में अपनी नाबालिग बेटी की हत्या का मुकदमा वापस लेने से इनकार करने पर दो लोगों ने एक महिला पर कथित रूप से जानलेवा हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | लखनऊ में भतीजी की हत्या करने की आरोपी महिला गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र में पुलिस ने छह साल की भतीजी की बेरहमी से पिटाई करके हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
देश की खबरें | नागरिकों को पटाखों पर प्रतिबंध के उल्लंघन की सूचना देनी चाहिए: डीपीसीसी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर सालभर लागू होने वाले प्रतिबंध के मद्देनजर दिल्ली के प्रदूषण नियंत्रण निकाय ने रविवार को नागरिकों से इस प्रतिबंध के किसी भी उल्लंघन की सूचना देकर नियम को लागू करने में मदद करने की अपील की।
देश की खबरें | डीयू छात्रा का शव लापता होने के छह दिन बाद यमुना से मिला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले छह दिनों से लापता दिल्ली विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देबनाथ का शव रविवार शाम गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास यमुना नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | पिनराई ने यमन में नर्स के मामले में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप का आग्रह किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केरल की एक नर्स निमिषा प्रिया की जान बचाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। मौत की सजा का सामना कर रही प्रिया को 16 जुलाई को यमन में फांसी दी जानी है।
देश की खबरें | जयशंकर की बीजिंग यात्रा से पहले चीन ने कहा, भारत से संबंधों में तिब्बत से जुड़े मुद्दे ‘कांटा’
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां स्थित चीनी दूतावास ने रविवार को कहा कि दलाई लामा के उत्तराधिकारी सहित तिब्बत से संबंधित मुद्दे भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों में एक ‘‘कांटा’’ हैं और वे नयी दिल्ली के लिए एक ‘‘बोझ’’ बन गए हैं।
देश की खबरें | आप ने हरियाणा के अनंगपुर गांव की महापंचायत का समर्थन किया, तोड़फोड़ के खिलाफ एकजुट होने की अपील की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को हरियाणा के अनंगपुर गांव के निवासियों को समर्थन दिया, जहां एक महापंचायत आयोजित की गई थी। यह महापंचायत मकानों की प्रस्तावित तोड़फोड़ के खिलाफ आयोजित की गई थी, जिसे ग्रामीणों ने गांव की 1300 साल पुरानी विरासत के लिए खतरा बताया है।
देश की खबरें | ओडिशा: गोत्र में विवाह करने पर आदिवासी जोड़े को लकड़ी के हल से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कोरापुट जिले में रविवार को एक ही गोत्र में शादी करने पर एक जोड़े को कथित तौर पर लकड़ी के हल से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर: एक कांवड़िये की मौत, दो जख्मी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के छपार क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक कांवड़िये की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
देश की खबरें | ओडिशा: पीड़िता के पिता का दावा, मेरी बेटी पर यौन उत्पीड़न की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यौन उत्पीड़न के एक मामले में कथित तौर पर न्याय न मिलने के कारण आत्मदाह का प्रयास करने वाली 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के पिता ने रविवार को दावा किया कि कॉलेज प्रशासन ने उनकी बेटी पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाला था।
देश की खबरें | छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में उर्वरक की कमी का मुद्दा छाये रहने की संभावना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ विधानसभा का 14 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। कांग्रेस उर्वरकों की कमी और ‘‘बिगड़ती’’ कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने की योजना बना रही है।
देश की खबरें | मुंबई: पेट खराब होने से परेशान व्यक्ति की शौच करते समय 18वीं मंजिल से गिरकर मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेट खराब होने से परेशान 52 वर्षीय एक व्यक्ति की रविवार को इमारत की 18वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | आवारा कुत्तों को खाना खिलाने का फैसला फायदे और नुकसान का मूल्यांकन करने के बाद लिया गया : बीबीएमपी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में लगभग 4,000 आवारा कुत्तों को खाना उपलब्ध कराने के लिए 2.88 करोड़ रुपये की अपनी योजना का विवरण साझा करते हुए, बृह्त बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने रविवार को स्पष्ट किया कि उसने इस पहल के फायदे और नुकसान की समीक्षा करने के बाद इस संबंध में निविदा आमंत्रित की है।
देश की खबरें | विधायिका को विश्वास में लिये बिना शराब की दुकानों का लाइसेंस नहीं दिया जाएगा: अजित पवार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को कहा कि सरकार ने एक नियम बनाया है कि विधायिका को विश्वास में लिये बिना शराब की दुकानों के लिए लाइसेंस नहीं दिए जाएंगे।
देश की खबरें | कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने गडकरी से शिवमोगा में पुल उद्घाटन समारोह स्थगित करने का आग्रह किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से 14 जुलाई को शिवमोगा की सागरा तालुका में सिगंदूर पुल के उद्घाटन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह को स्थगित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से इसकी सूचना नहीं दी गई थी।