देश की खबरें | पहलगाम में चूक की जिम्मेदारी लेकर किसका सुरक्षा कवच बन रहे हैं उप राज्यपाल सिन्हा : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को यह बताना चाहिए कि वह पहलगाम आतंकी हमले के ढाई महीनों बाद सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी लेकर किसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को यह बताना चाहिए कि वह पहलगाम आतंकी हमले के ढाई महीनों बाद सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी लेकर किसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह सवाल भी किया कि सिन्हा कब इस्तीफा देंगे और इस पूरे मामले में जवाबदेही कब तय होगी?

सिन्हा ने एक अंग्रेजी दैनिक को दिए साक्षात्कार में कहा है कि पहलगाम में सुरक्षा चूक हुई और वह उसकी जिम्मेदारी लेते हैं।

आतंकवादियों ने बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में कम से कम 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी।

खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल द्वारा ढाई महीने बाद पहलगाम हमले की ज़िम्मेदारी लेना मारे गए निर्दोष पर्यटकों का अपमान है। उप राज्यपाल आख़िर किसका सुरक्षा कवच बन रहे हैं? जवाबदेही कब और किसकी तय होगी?’’

उन्होंने सवाल किया कि उप राज्यपाल इस्तीफा कब देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड