जरुरी जानकारी | भारत ने स्वच्छ ईंधन स्रोतों से 50 प्रतिशत बिजली उत्पादन क्षमता का लक्ष्य हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कहा कि भारत ने बिजली उत्पादन क्षमता का 50 प्रतिशत हरित ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त करने का लक्ष्य पांच साल पहले ही हासिल कर लिया है। भारत ने 2030 तक इसे हासिल करने का लक्ष्य रखा था।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कहा कि भारत ने बिजली उत्पादन क्षमता का 50 प्रतिशत हरित ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त करने का लक्ष्य पांच साल पहले ही हासिल कर लिया है। भारत ने 2030 तक इसे हासिल करने का लक्ष्य रखा था।

उन्होंने कहा कि कुल 484.8 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) स्थापित क्षमता में से 242.8 गीगावाट गैर-जीवाश्म यानी स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से हासिल किया गया है।

यह देश में स्वच्छ ईंधन आधारित बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिबद्धता को देखते हुए महत्वपूर्ण है।

भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, एक प्रमुख जलवायु प्रतिबद्धता पूरी हुई है। भारत की कुल स्थापित बिजली क्षमता अब 484.8 गीगावाट है, जिसमें 242.8 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन (स्वच्छ ईंधन) स्रोतों से आ रही है। यह हमारी हरित प्रगति का एक शक्तिशाली प्रमाण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल मील का पत्थर नहीं है बल्कि यह 2047 तक एक हरित, स्वच्छ भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।’’

जोशी ने लिखा, ‘‘भारत के लिए ऐतिहासिक हरित छलांग! भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता का 50 प्रतिशत हासिल कर लिया है। अपने 2030 के लक्ष्य से पांच साल पहले।’’

उन्होंने कहा कि 2030 के लक्ष्य से पांच साल पहले 50 प्रतिशत गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता हासिल करना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

मंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में हरित बदलाव को गति मिल रही है और एक आत्मनिर्भर और टिकाऊ भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू