जरुरी जानकारी | एंथम बायोसाइंसेज के आईपीओ को पहले दिन 73 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 73 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 73 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 4,40,70,682 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 3,21,13,406 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.55 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के कोटा को 58 प्रतिशत अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 37 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

एंथम बायोसाइंसेज ने एंकर निवेशकों से 1,016 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बेंगलुरु स्थित इस कंपनी का 3,395 करोड़ रुपये का आईपीओ 16 जुलाई को बंद होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 540-570 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

चूंकि यह आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है, इसलिए कंपनी को इस निर्गम से कोई धनराशि प्राप्त नहीं होगी।

एंथम नवाचार-संचालित और प्रौद्योगिकी-केंद्रित अनुबंध अनुसंधान, विकास और विनिर्माण संगठन (सीआरडीएमओ) में कार्यरत है। इसका पूरी तरह से एकीकृत परिचालन औषधि खोज, विकास और विनिर्माण तक फैला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट