देश की खबरें | दिल्ली में छीने गए मोबाइल फोन पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दिल्ली का एक झपटमार, कूरियर कंपनी का एक कर्मचारी और पश्चिम बंगाल में चोरी के फोन लेने वाले लोग शामिल हैं। ये लोग चोरी हुए मोबाइल फोन पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजते थे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दिल्ली का एक झपटमार, कूरियर कंपनी का एक कर्मचारी और पश्चिम बंगाल में चोरी के फोन लेने वाले लोग शामिल हैं। ये लोग चोरी हुए मोबाइल फोन पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजते थे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह मामला 25 जून को प्रीत विहार, मंडावली और पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र से सुबह के समय हुई झपटमारी की कई घटनाओं के बाद सामने आया।

पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक धानिया ने कहा, ‘‘छह जुलाई को सलमान (37) की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में बड़ी सफलता मिली। उसे सीसीटीवी फुटेज के विस्तृत विश्लेषण के बाद स्कूटी पर सवार झपटमार के रूप में पहचाना गया।’’

उन्होंने बताया कि चोरी की घटनाओं के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली गई है।

पूछताछ के दौरान सलमान ने बताया कि वह चोरी किए गए फोन शफी अहमद उर्फ टीपू (33) को सौंप देता था, जो फिर उन्हें नोएडा में काम करने वाले कूरियर कंपनी के कर्मचारी भूपेंद्र (34) को दे देता था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भूपेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने चोरी के मोबाइल फोन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कमीशन के बदले भेजने की बात कबूल की है।

मालदा में फोन प्राप्त करने वालों की पहचान मोहम्मद रहमान शेख (35) और एमरुल कायस (36) के रूप में की गई। पुलिस टीमों को पश्चिम बंगाल भेजा गया, जहां शेख को 11 जुलाई को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से चोरी के सात मोबाइल फोन बरामद किए गए।

डीसीपी ने कहा, ‘‘उसने स्वीकार किया कि वह चोरी के फोन कयूस को सौंपता था। कयूस ने कबूल किया कि वह इन उपकरणों को बांग्लादेश में तस्करी करता था।’’ उन्होंने बताया कि कयूस की निशानदेही पर चोरी के 20 और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

आरोपियों को मालदा की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दिल्ली लाने के लिए ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर लिया गया।

पुलिस ने यह भी बताया कि सलमान की पत्नी गुलबहार (37) के बैंक खाते में अवैध मोबाइल फोन व्यापार से प्राप्त राशि जमा हुई थी जिसके चलते उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान के तहत अब तक मोबाइल झपटमारी के नौ मामलों को सुलझाया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 (संगठित अपराध) के तहत कार्रवाई की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी