देश की खबरें | केरल विश्वविद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल से मुलाकात की, मुद्दों की जानकारी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विश्वविद्यालय के कुलपति मोहनन कुन्नुममल ने सोमवार को राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात की और उन्हें विश्वविद्यालय में मौजूदा अशांति और प्रशासनिक मुद्दों से अवगत कराया। राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।

त्रिशूर (केरल), 14 जुलाई केरल विश्वविद्यालय के कुलपति मोहनन कुन्नुममल ने सोमवार को राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात की और उन्हें विश्वविद्यालय में मौजूदा अशांति और प्रशासनिक मुद्दों से अवगत कराया। राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।

यह बैठक जिले के सरकारी अतिथि गृह में हुई।

यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कुलपति ने हाल में विश्वविद्यालय के कुलसचिव को निलंबित कर दिया था। दरअसल, कुलसचिव ने सीनेट हॉल में उस निजी कार्यक्रम को रद्द करने वाला नोटिस जारी किया था, जिसमें राज्यपाल ने शिरकत की थी। कार्यक्रम में भगवा ध्वज के साथ भारत माता का चित्र प्रदर्शित किया गया था।

केरल विश्वविद्यालय परिसर में पिछले हफ्ते उस समय नाटकीय दृश्य देखने को मिला जब सिंडिकेट द्वारा निलंबन रद्द किए जाने के बाद कुलसचिव के.एस. अनिल कुमार अपना कार्यभार संभालने पहुंचे।

कुन्नुममल ने संवाददाताओं से कहा, "मैं यहां राज्यपाल को केरल विश्वविद्यालय में जारी अशांति और अन्य प्रमुख मुद्दों के बारे में जानकारी देने आया हूं। तथाकथित छात्रों के एक समूह ने बिना किसी कारण के विश्वविद्यालय में हिंसा फैलाई है।"

उन्होंने कहा कि वह आजकल विश्वविद्यालय परिसर में नहीं जा रहे हैं क्योंकि उन्हें अंदेशा है कि उन पर हमला हो सकता है।

कुलपति ने संवाददाताओं से पूछा, "क्या आप उस स्थान पर जाएंगे जहां कोई आपके पैर काटने की धमकी दे?"

उन्होंने दोहराया कि कुलसचिव के निलंबन को रद्द करने की सिंडिकेट की घोषणा अवैध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी