देश की खबरें | महाराष्ट्र में गो तस्करी रोकने को कानून बनेगा, बार-बार अपराध करने वालों पर लगेगा मकोका : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार जल्द ही गो तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक कानून लाएगी और ऐसे मामलों में बार-बार अपराध करने वालों पर कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) लगाया जाएगा। मंत्री पंकज भोयर ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 14 जुलाई महाराष्ट्र सरकार जल्द ही गो तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक कानून लाएगी और ऐसे मामलों में बार-बार अपराध करने वालों पर कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) लगाया जाएगा। मंत्री पंकज भोयर ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विधान परिषद में भाजपा के श्रीकांत भारतीय द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए भोयर ने कहा कि राज्य में 2022 से जून 2025 तक गोहत्या, परिवहन और 'बीफ' की बिक्री से संबंधित 2,498 मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने कहा कि इसी अवधि के दौरान 4,678 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 1,724 टन 'बीफ' जब्त किया गया।

गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण) भोयर ने कहा, "एक ही अपराध (गोहत्या, तस्करी और बिक्री) के लिए तीसरी बार गिरफ्तार किए गए अपराधियों पर मकोका लगाया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "हम गो तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक कानून लाएंगे और इसे आगामी सत्र में पारित किया जाएगा।"

भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) भरतिया ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं और गोरक्षकों पर भी मामला दर्ज किया जा रहा है।

भोयर ने कहा कि यदि गोरक्षकों (जो स्वेच्छा से सामाजिक कार्य करते हैं) के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है, तो इसका अध्ययन किया जाएगा और उनके खिलाफ मामले वापस ले लिए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज