एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | दिल्ली के निजी अस्पताल में 101 साल के बुजुर्ग ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जानलेवा स्पेनिश फ्लू समाप्त होने के एक साल बाद 1920 में जन्मे और अब 101 साल के हो चुके बृजप्रकाश गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीका लगवाया।
देश की खबरें | दिल्ली दंगे: अदालत ने दो अलग मामलों को एक ही प्राथमिकी में मिला देने को लेकर पुलिस की खिंचाई की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले साल हुए दंगों के दौरान एक व्यक्ति का मकान कथित तौर पर जला दिये जाने के बारे में उसकी शिकायत को एक अन्य मामले से बेमतलब का जोड़ दिये जाने और इसी विषय में बाद में उसे गिरफ्तार कर लेने को लेकर यहां की एक अदालत ने बुधवार को पुलिस की खिंचाई की।
देश की खबरें | भाजपा नेता राजगोपाल ने पिछले चुनावों में अपनी पार्टी और कांग्रेस-आईयूएमएल के बीच ‘‘गठजोड़’’ का दावा किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओ राजगोपाल ने केरल में यह दावा कर एक विवाद उत्पन्न कर दिया कि माकपा को हराने के लिए पिछले चुनावों में यूडीएफ के घटक दलों कांग्रेस तथा आईयूएमएल और उनकी पार्टी के बीच ‘‘गठजोड़’’ था।
देश की खबरें | हर्षवर्धन को ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को 2025 तक भारत से ट्यूबरकुलोसिस यानी क्षय रोग को समाप्त किये जाने के अभियान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जरुरी जानकारी | सभी कारोबारियों को डिजिटल भुगतान परिवेश से जोड़ने की जरूरत: साहनी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अजय प्रकाश साहनी ने बुधवार को कहा कि देश में नकदरहित भुगतान की स्वीकृति बढ़ रही है, ऐसे में बैंकों को डिजिटल भुगतान परिवेश में ज्यादा-से-ज्यादा कारोबारियों को शामिल करने के लिये प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान के तौर-तरीकों में खासकर ‘क्विक रिस्पांस’ (क्यू आर) कोड के जरिये भुगतान व्यवस्था में उन्हें शामिल करना चाहिए।
देश की खबरें | बीकेयू के जिलाध्यक्ष के बेटे का अपहरण करने की कोशिश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष के नाबालिग बेटे को कथित रूप से अगवा करने का प्रयास किया।
जरुरी जानकारी | ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर पड़ने से खाद्य तेलों में गिरावट, सरसों की आवक जारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बुधवार को ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर पड़ने से खाद्य तेलों में गिरावट का रुख रहा। मुंगफली तेल मिल डिलीवरी का भाव जहां 100 रुपये घट गया वहीं सरसों मिल डिलीवरी 300 रुपये क्विंटल तक नीचे बोली गई। सोयाबीन तेल में भी 200 रुपये क्विंटल की गिरावट रही जबकि हरियाणा बिनौला तेल मिल डिलीवरी 200 रुपये क्विंटल घट गया।
जरुरी जानकारी | आयकर विभाग ने तमिलनाडु में छापे मारकर 400 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने बुधवार को दावा किया कि उसने तमिलनाडु में कुछ इकाइयों के यहां छापे मारकर करीब 400 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं।
देश की खबरें | अदालत ने पत्नी की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को सुनाई फांसी की सज़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद में पत्नी की हत्या के लिए एक व्यक्ति को दोषी मानते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने उसे फांसी की सज़ा सुनाई।
खेल की खबरें | सिंधु जीती, श्रीकांत और कश्यप ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से बाहर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शानदार शुरूआत की लेकिन किदाम्बी श्रीकांत और पारूपल्ली कश्यप बुधवार को यहां पुरूष एकल के शुरूआती मुकाबले हारकर बाहर हो गये।
देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,122 नए मामले आए, दिसंबर के बाद सबसे अधिक संख्या
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के 1,122 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि गत तीन महीने में पहली बार एक दिन में एक हजार से अधिक मामले आए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,81,173 हो गई है।
देश की खबरें | एनआईए ने वाजे के ठाणे स्थित घर की तलाशी ली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट पिछले माह विस्फोटक सामग्री लदी एसयूवी बरामद होने के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे के घर की तलाशी ली। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 887 नये मामले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 887 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,19,717 हो गई है।
जरुरी जानकारी | गोबर-धन योजना के तहत किसानों से जैविक खाद खरीदने के लिए डीबीटी को संबबद्ध करे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संसद की एक समिति ने सरकार को ‘गोबर-धन-व्यर्थ से अर्थ’ योजना के तहत किसानों से जैविक खाद खरीदने के लिए इसमें प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) की व्यवस्था जोड़ने का सुझाव दिया है।
जरुरी जानकारी | निर्यात, आयात कारोबार में और गिरावट रोकने के लिये कदम उठाये सरकार: संसदीय समिति
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संसद की एक समिति ने वाणिज्य विभाग को निर्यात और महत्वपूर्ण सामानों के आयात कारोबार में और गिरावट आने से रोकने के उपाय करने की सिफारिश की है।समिति ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि आपूर्ति श्रृंखला में किसी तरह का व्यावधान पैदा नहीं हो।
विदेश की खबरें | द अफ्रीका में छात्र को शौचालय के गड्ढे में भेजने पर हेडमास्टर गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय समाचार पत्रों के मुताबिक हेडमास्टर का फोन शौचालय के गड्ढे में गिर गया था और उसे निकालने के लिए उसने छात्र को भेजा।
जरुरी जानकारी | एफपीआई की ब्याज आय पर पांच प्रतिशत की रियायती दर से कर लागू: सीबीडीटी ने स्पष्ट किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने बुधवार को स्पष्ट किया है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की ब्याज आय पर 5 प्रतिशत की रियायती दर से कर लागू रहेगा।
देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय में प्रतिवादी ने कहा- मराठा ‘ सामाजिक व राजनीति‘ रूप से प्रभावशाली वर्ग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण के खिलाफ याचिका दायर करने वाले ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि समुदाय ‘ सामाजिक और राजनीतिक’ रूप से प्रभावशाली है और महाराष्ट्र के 40 प्रतिशत सांसद और विधायक इस समुदाय से आते हैं। ऐसे में यह परिकल्पना कि वे पीछे छूट गए हैं और ऐतिहासिक रूप से अन्याय का सामना किया है पूरी तरह से गलत है।
जरुरी जानकारी | कर्नाटक सरकार की निवेशकों को घर पर ही अनापत्ति प्रमाणपत्र देने की योजना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में खननज क्षेत्र में निवेशकों को उनके प्रस्तावों पर 90 दिन के भीतर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) उनके पास पहुंचने की योजना बनाई है और उन्हें अलग अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
देश की खबरें | नोएडा में मुठभेड़ के बाद ईनामी बदमाशी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में कार में लिफ्ट देकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक गैंग के कुख्यात बदमाश को थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने बुधवार शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश जख्मी हो गया है लेकिन उसके दो साथी मौके से भाग गए हैं।