देश की खबरें | बीकेयू के जिलाध्यक्ष के बेटे का अपहरण करने की कोशिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष के नाबालिग बेटे को कथित रूप से अगवा करने का प्रयास किया।

नोएडा, 17 मार्च उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष के नाबालिग बेटे को कथित रूप से अगवा करने का प्रयास किया।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत समूह) के जिला अध्यक्ष अनित कसाना का 16 वर्षीय बेटा बुधवार दोपहर को क्रिकेट खेल रहा था और जब वह क्रिकेट मैदान से बाहर निकला तो एक व्यक्ति ने उसे प्रसाद के रूप में लड्डू खाने को दिया।

उन्होंने बताया कि लड्डू खाने के बाद वह बेहोश हो गया।

पांडे ने बताया कि एक गांव के पास लोगों ने लड़के को बेहोशी की हालत मे देखा तथा उसे लेकर कसाना के घर पहुंचे।

थाना प्रभारी ने बताया कि अनित कसाना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now